एलजी एक्स पावर2 लॉन्च, इसमें है 4500 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 फरवरी 2017 11:37 IST
ख़ास बातें
  • एलजी एक्स पावर2 में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है
  • स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है
  • इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) इन-सेल टच डिस्प्ले है
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 से पहले दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने मिड रेंज स्मार्टफोन एक्स पावर2 को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन को सबसे पहले मार्च महीने में लेटिन अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद बारी अमेरिकी, एशियाई, यूरोपीय और अन्य मार्केट की आएगी। एलजी एक्स पावर2 की कीमत क्षेत्र पर निर्भर करेगी। डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन में कुछ भी अनोखा नहीं है, लेकिन इसकी सबसे अहम खासियत बड़ी बैटरी है। नए स्मार्टफोन को मल्टी टास्किंग और ज़्यादा ऐप इस्तेमाल कनरे वाले यूज़र के लिए बनाया गया है।

कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन एलजी ने एक्स पावर2 के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) इन-सेल टच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। रैम 2 जीबी है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो एलजी एक्स पावर2 में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, साथ में मौज़ूद है एलईडी फ्लैश। वहीं, 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ भी एलईडी फ्लैश दिया गया है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। डिवाइस को ब्लैक टाइटन, शाइनी टाइटन, शाइनी गोल्ड और शाइनी ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 4500 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में करीब 2 दिन तक चलने का दावा किया गया है। एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद एलजी एक्स पावर2 वीडियो चलाने पर करीब 15 घंटे तक चलेगा। इसके अलावा बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का कहना है कि आधे घंटे चार्ज करने पर फोन की बैटरी 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी।
Advertisement

एलजी एक्स पावर2 में 164 ग्राम की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 154.7x78.1x8.4 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई (802.11 बी/जी/एन), ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी 2.0, यूएसबी ओटीजी और जायरोस्कोप शामिल हैं। बता दें कि एलजी 26 फरवरी को बार्सिलोना में एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG X Power2 Feature, LG X Power2 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.