LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से है लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी LG ने अपना नया स्मार्टफोन LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 25 फरवरी 2019 10:31 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन एक्स50 मॉडल के साथ आएगा LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन
  • क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है LG ब्रांड का यह फोन
  • LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन की कीमत से नहीं उठा पर्दा

LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से है लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी LG ने रविवार को अपना नया स्मार्टफोन LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। एलजी वी50 थिंक 5जी कंपनी का पहला 5जी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है। LG G8 ThinQ और LG G8s ThinQ के साथ LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन से पर्दा उठाया गया है। एलजी वी50 थिंक 5जी स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर ऑडियो आउटपुट और स्लिक डिजाइन के साथ आएगा। LG V50 ThinQ के साथ एक डुअल स्क्रीन को भी उतारा गया है। यह दिखने में नए फोन के फ्लिप कवर जैसी लगती है लेकिन इसे पोगो पिन कनेक्टर की मदद से आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा।
 

LG V50 ThinQ 5G की कीमत

एलजी वी50 थिंक 5जी इस साल के अंत तक मार्केट में उतारा जा सकता है। कंपनी ने रविवार को इवेंट के दौरान LG V50 ThinQ 5G की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। MWC 2019 इवेंट के दौरान LG G8 ThinQ और LG G8s ThinQ को भी उतारा गया है।
Advertisement
 

LG V50 ThinQ 5G के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला एलजी वी50 थिंक 5जी स्मार्टफोन (नैनो+ नैनो) एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। हैंडसेट में 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) OLED फुलविज़न डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 538पीपीआई है और LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन के साथ डुअल स्क्रीन को भी लॉन्च किया गया है जो कि दिखने में फ्लिप कवर जैसी लगती है लेकिन इसे सेकेंडरी डिस्प्ले के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

एलजी वी50 थिंक 5जी स्मार्टफोन की डुअल स्क्रीन 6.2 इंच फुल एचडी+ (2160 x 1080 पिक्सल) OLED डिस्प्ले के साथ आती है जिसमें तीन पोगो पिन कनेक्टर हैं। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ बेहतर 5जी कनेक्टिविटी के लिए स्नैपड्रैगन एक्स50 मॉडल का इस्तेमाल हुआ है। LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। LG V50 ThinQ 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर 78 डिग्री लेंस के साथ, 12 मेगापिक्सल 45 डिग्री टेलीफोटो लेंस के साथ और 16 मेगापिक्सल 107 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ। सेल्फी के लिए डुअल फ्रंट कैमरा है- 8 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का 90 डिग्री वाइड-एंगल लेंस है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

LG ब्रांड के इस हैंडसेट में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाना संभव होगा। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी सपोर्ट शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन को आईपी69 रेटिंग प्राप्त है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG, LG V50 ThinQ 5G, MWC 2019, MWC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.