एलजी का नया स्मार्टफोन सोमवार को होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 17 सितंबर 2015 11:01 IST
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स सोमवार को एक नया स्मार्टफोन पेश करेगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल के जरिए यह जानकारी दी। वहीं, एच740 कोडनेम वाले एलजी के एक डिवाइस को बेंचमार्क लिस्टिंग पर देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार को इसी हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने फेसबुक पर टीज़र इमेज पोस्ट की। इस तस्वीर में एलजी के नए डिवाइस का रियर हिस्सा नज़र आ रहा है। यह मेटल बॉडी वाले एक स्मार्टफोन की फोटो है जिसे स्ट्रेट एज्ड लुक दिया गया है। तस्वीर के साथ टैगलाइन में लिखा है, ''समथिंग न्यू (कुछ नया)''। तस्वीर को देखकर यह लग रहा है कि नया एलजी डिवाइस एक मिड रेंज हैंडसेट है जिसका डिजाइन कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी3 या एलजी जी4 से थोड़ा अलग है।
Nowhereelse.fr के स्टीव हेमेरस्टॉफर ने दावा किया कि यह प्रतिक्षित डिवाइस मिड-रेंज फैबलेट एलजी क्लास है।
Advertisement

दूसरी तरफ, एच740 कोडनेम वाले एलजी के एक डिवाइस को जीएफएक्सबेंच बेंचमार्क लिस्टिंग पर देखा गया है।

लिस्टिंग के मुताबिक, एलजी एच740 (क्लास स्मार्टफोन) में 5.7 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, एलईडी फ्लैश के साथ 12 या 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 जीबी का रैम, 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप मौजूद होने की भी जानकारी दी गई है।
Advertisement

इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर होने के बारे में भी बताया गया है और यह एक्सेलेरोमीटर, कंपास व पेडोमीटर सेंसर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.