एलजी स्पिरिट एलटीई होगा भारत में लॉन्च, रिलायंस स्टोर में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2015 17:48 IST
एलजी इंडिया ने घोषणा की है कि स्पिरिट एलटीई स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल एलजी स्पिरिट एलटीई की कीमत को लेकर खुलासा नहीं किया है। हालांकि, यह जरूर बताया कि यह स्मार्टफोन मल्टी-ब्रांड आउटलेट में उपलब्ध होगा। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि एलजी जी4 स्टायलस को भी रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा। ध्यान रहे कि यह स्मार्टफोन भारत में जुलाई महीने से उपलब्ध है।

दोनों ही हैंडसेट के लिए एलजी ने रिलायंस रिटेल के साथ समझौता किया है। इस पार्टनरशिप के जरिए कंपनी अपने दोनों ही हैंडसेट को ऑफलाइन यूज़र के लिए आसानी से उपलब्ध कराना चाहती है।
Advertisement

एलजी मोबाइल्स इंडिया के मार्केटिंग हेड अमित गुजराल ने कहा, ''एलजी स्पिरिट एलटीई और एलजी जी4 स्टायलस 4जी के लॉन्च के साथ हमने एक बार फिर अपने यूज़र के लिए विश्वस्तरीय प्रोडक्ट उपलब्ध कराया है और इन्हें इस्तेमाल करने का अनुभव भी शानदार होगा। 4जी नेटवर्क का फायदा उठाने की उम्मीद रखने वाले यूज़र के लिए ये दोनों ही हैंडसेट कारगर साबित होंगे। रिलायंस रिटेल के साथ पार्टनरशिप के बाद हमें उम्मीद है कि हम एलजी परिवार से और लोगों को जोड़ने में कामयाब रहेंगे।''

गौर करने वाली बात है कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने भी सोमवार को ही रिलायंस रिटेल स्टोर के साथ ऐसे ही पार्टनरशिप की घोषणा की है।
Advertisement

आपको याद दिला दें कि स्पिरिट एलटीई के 3जी वेरिएंट को एलजी स्पिरिट के नाम से जाना जाता है। इसकी बिक्री मार्च महीने में शुरू हुई थी। नए हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत 4जी एलटीई के लिए सपोर्ट मौजूद होना है। स्पिरिट हैंडसेट का एलटीई वेरिएंट 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट के साथ आएगा।
Advertisement

एलजी स्पिरिट एलटीई एक डुअल-सिम फोन है और यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 312 पीपीआई। इसका डिस्प्ले थोड़ा सा कर्व्ड है। एलजी स्पिरिट एलटीई में 8 मेगापिक्सल का रियर और 1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 1 जीबी का रैम होगा। एलजी स्पिरिट एलटीई में 4जी के अलावा 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2100 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  2. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  3. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  4. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  5. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  6. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  7. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  8. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  9. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  10. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.