LG Q9 One एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है इसमें

LG Q9 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने LG Q9 One को लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी खासियतों के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 फरवरी 2019 11:39 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है LG Q9 One
  • LG Q9 One में है 3,000 एमएएच की बैटरी
  • 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है LG Q9 One में

LG Q9 One एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है इसमें

LG Q9 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने LG Q9 One को लॉन्च कर दिया है। एलजी क्यू9 वन की अहम खासियतों की बात करें तो हैंडसेट में डिस्प्ले नॉच, सिंगल रियर कैमरा और सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि LG Q9 One एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। LG Q9 One स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है तो वहीं LG Q9 में स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ था। आइए अब आपको LG Q9 One की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं। बता दें कि, फिलहाल यह स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में लॉन्च हुआ है।
 

LG Q9 One की कीमत और उपलब्धता

दक्षिण कोरियाई मार्केट में एलजी क्यू9 वन की कीमत KRW 599,500 (करीब 37,900 रुपये) है। फोन को मोरक्कन ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर 15 फरवरी से LG U+ पर मिलेगा। LG Q9 One स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर बॉर्डर थोड़ा ज्यादा है।  
 

LG Q9 One के स्पेसिफिकेशन

एलजी क्यू9 वन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। LG Q9 One स्मार्टफोन में 6.1 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। LG Q9 One में फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर जिसका अपर्चर एफ/1.6 है। यह एचडीआर10 और OIS सपोर्ट के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। LG Q9 One में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3 तकनीक से लैस है।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी की। स्मार्टफोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। LG Q9 One को आईपी68 और एमआईएल-एसटीडी-810जी मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन प्राप्त है। हैंडसेट की लंबाई-चौड़ाई 153.2x71.9x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 156 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG Q9 One, LG Q9 One Price, LG Q9 One Specifications, LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.