LG के रोलेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के डिज़ाइन की मिली झलक

"Project B" को पहले 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने के लिए प्रोडक्शन में जाने की सूचना दी गई थी। लेकिन TheElec की एक नई रिपोर्ट का अब अनुमान है कि लॉन्च मार्च 2021 में होगा।

LG के रोलेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के डिज़ाइन की मिली झलक

LG ने हाल ही में LG Wing लॉन्च किया था, जो रोटेटिंग डिस्प्ले के साथ आता है

ख़ास बातें
  • LG अगले साल लॉन्च कर सकती है रोलेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन
  • स्मार्टफोन के केसिंग के दोनों किनारों से खींच कर बड़ी कर सकते हैं स्क्रीन
  • डिज़ाइन रेंडर हुआ लीक
विज्ञापन
LG के अफवाहों में रहा "Project B" स्मार्टफोन मार्च 2021 में लॉन्च हो सकता है। एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है और साथ ही फोन का एक रेंडर भी सामने आया है जो एक रोल करने लायक डिस्प्ले दिखाता है। इस डिस्प्ले को फोन के दोनों ओर से बढ़ाया जा सकता है। रेंडर एलजी द्वारा "फ्लैक्सिबल डिस्प्ले" वाले फोन के लिए दायर किए गए पेटेंट पर आधारित है, जिसे फोन की केसिंग में रोल किया जा सकता है। पेटेंट अगस्त 2019 में यूएसपीओ (संयुक्त राज्य अमेरिका पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय) के साथ दायर किया गया था और अब प्रकाशित किया गया है।

"Project B" को पहले 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने के लिए प्रोडक्शन में जाने की सूचना दी गई थी। लेकिन TheElec की एक नई रिपोर्ट का अब अनुमान है कि लॉन्च मार्च 2021 में होगा।

LetsGoDigital द्वारा बनाए गए "प्रोजेक्ट बी" फोन का रेंडर एलजी द्वारा "स्लाइड होने याग्य" मोबाइल टर्मिनल के लिए दायर एक पेटेंट पर आधारित है, जिसे अब WIPO (वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस) डेटाबेस में शामिल किया गया है। रेंडर दिखाता है कि फोन अपने सबसे कॉम्पैक्ट रूप में एक नियमित स्मार्टफोन के साइज़ का दिखाई देता है, जो 100 प्रतिशत तक बढ़ जाता है जब स्क्रीन को डिवाइस के बायीं और दायीं ओर दोनों तरफ से बाहर को खींचा जाता है। इसका मतलब है कि यूज़र्स के पास डिस्प्ले को केवल एक तरफ से बाहर निकालने का भी विकल्प होगा, जिससे स्क्रीन का साइज़ नियमित स्मार्टफोन और टैबलेट के बीच का हो जाएगा।

"प्रोजेक्ट बी", के बारे में कहा गया है कि LG के सीईओ Kwon Bong-seok के ऊपर इसका कोडनेम रखा गया है, इसमें एक ओलेड डिस्प्ले होने की संभावना है जिसे आंशिक रूप से मेटेल की केसिंग में रोल किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एलजी एक "साइडलॉक" भी देगी, जो स्क्रीन को खुलने या या बहुत तेज़ी से रोल होने से रोकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »