LG OLED evo M4 सीरीज टीवी 65, 77, 83, 97 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

LG OLED evo M4 सीरीज में 65 इंच, 77 इंच, 83 इंच और 97 इंच की 4K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट (120Hz नेटिव) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 11:12 IST
ख़ास बातें
  • LG OLED evo M4 सीरीज के 65 इंच मॉडल की कीमत HKD 44,980 है।
  • LG OLED evo M4 सीरीज में 65 इंच, 77 इंच, 83 इंच और 97 इंच की डिस्प्ले है।
  • LG OLED evo M4 सीरीज टीवी में alpha (α) 11 AI प्रोसेसर दिया गया है।

LG OLED evo M4 Series में 4K OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: LG

LG Electronics ने ग्लोबल स्तर पर अपना नई OLED evo M4 सीरीज लॉन्च की है। नई टीवी सीरीज में 65 इंच,77 इंच,83 इंच और 97 इंच की डिस्प्ले शामिल है। इस सीरीज को सबसे पहले CES 2024 में शोकेस किया गया था, जिसमें एक जीरो कनेक्ट बॉक्स है, जो टीवी और उसके रिसीवर के बीच बिना रुकावट वायरलेस कनेक्टिविटी प्रदान करता है। टीवी की सबसे बड़ी खासियत जीरो कनेक्ट बॉक्स है। यह बॉक्स OLED स्क्रीन पर वायरलेस तरीके से 4K वीडियो और साउंड प्रदान करता है। इससे भद्दे केबल का झंझट खत्म हो जाता है और आसानी से प्लेसमेंट भी हो सकता है। आइए LG OLED evo M4 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


LG OLED evo M4 Series Price


LG OLED evo M4 सीरीज के 65 इंच मॉडल की कीमत HKD 44,980 (लगभग 4,80,798 रुपये), 77 इंच मॉडल की कीमत HKD 89,980 (लगभग  9,61,848 approx रुपये), 83 इंच मॉडल की कीमत HKD 109,980 (लगभग 11,75,647 रुपये) और 97 इंच मॉडल की कीमत HKD 299,980 (लगभग 32,06,828 रुपये) है। यह टीवी अब कई क्षेत्रों में उपलब्ध है।
 

LG OLED evo M4 Series Specifications


LG OLED evo M4 सीरीज में 65 इंच, 77 इंच, 83 इंच और 97 इंच की 4K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट (120Hz नेटिव) है। टीवी में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए डॉल्बी विजन और HDR है। टीवी में alpha (α) 11 AI प्रोसेसर दिया गया है जो कि शार्प विजुअल प्रदान करता है। गेमर्स के लिए खास दमदार गेमप्ले के लिए वीआरआर, एएलएम, फ्रीसिंक और जी-सिंक कंपेटिबिलिटी जैसे फीचर्स हैं। 

LG टीवी webOS 24 प्लेटफॉर्म पर चलते हैं जो कि यूजर्स फ्रेंडली स्मार्ट टीवी अनुभव प्रदान करते हैं। साउंड सेटअप की बात करें तो टीवी में डॉल्बी एटमॉस के साथ 60W ऑडियो सिस्टम दिया गया है जो कि इमर्सिव साउंड प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1, x3 HDMI, x2 USB, x1 SPDIF और ईथरनेट शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.