एलजी के नेक्सस डिवाइस की तस्वीर हुई लीक, स्पेसिफिकेशन आए सामने

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 11 सितंबर 2015 17:37 IST
आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस लॉन्च हो जाने के बाद मोबाइल के दीवानों की नज़र अब गूगल के नेक्सस स्मार्टफोन है। टेक्नोलॉजी की दुनिया को भी कथित तौर पर एलजी और हुवावे द्वारा डेवलप किए जा रहे अलग-अलग नेक्सस स्मार्टफोन का इंतज़ार है।

नई रिपोर्ट एलजी द्वारा बनाए गए नेक्सस स्मार्टफोन नेक्सस 5 2015 (नेक्सस 5एक्स) को लेकर आई है। डिवाइस का ब्लैक कलर वेरिएंट लीक हुआ है। इससे पहले एक और तस्वीर सामने आई थी जिसमें डिवाइस के व्हाइट कलर वेरिएंट का दाहिना कोना दिख रहा था। नई रिपोर्ट में हैंडसेट के स्पेसिपिकेशन का भी खुलासा हुआ है।
इटली की वेबसाइट ग्लिसटोकिस्टी ने नेक्सस 5 2015 के ब्लैक कलर वेरिएंट की तस्वीर सार्वजनिक की है। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर कथित तौर पर एलजी के प्रेजेंटेशन स्लाइड से ली गई है। तस्वीर में हैंडसेट के फ्रंट और बैक पैनल के अलावा कोडनेम 'प्रोजेक्ट एन3' भी दिख रहा है। गौर करने वाली बात है कि यह एलजी का तीसरा नेक्सस डिवाइस होगा। बैकपैनल की तस्वीर हाल में लीक हुई फोटो से मेल खाती है। डिस्प्ले में गूगल सर्च टॉप पर दिख रहा है। इसके अलावा फिट, गूगल प्लस, जीमेल, म्यूज़िक, न्यूज़स्टेंड, ड्राइव और अन्य गूगल ऐप्स होमस्क्रीन पर नज़र आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी गई है। नए नेक्सस 5 2015 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 2जीबी रैम, एड्रेनो 418जीपीयू, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। पुरानी रिपोर्ट में डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 2700एमएएच की बैटरी होने का भी दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  2. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  3. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  4. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  5. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  6. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  7. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  8. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  9. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.