LG K92 5G का रेंडर आया सामने, चार रियर कैमरे व होल-पंच डिस्प्ले की मिली झलक

LG K92 5G कथित रूप से कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा, जिसका रेंडर जाने-माने टिप्सटर Evan Blass द्वारा ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह दक्षिण कोरियाई कंपनी के किफायती K सीरीज़ का पहला 5जी स्मार्टफोन होगा

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2020 12:14 IST
ख़ास बातें
  • LG K92 5G के लीक रेंडर में दिखा क्वाड रियर LED फ्लैश सेटअप
  • एलजी के92 5जी में दिया जा सकता है 3.5mm हेडफोन जैक
  • LG ने फिलहाल इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है

LG K92 5G फोन में होल-पंच डिस्प्ले के साथ सभी किनारों पर पतले बेजल्स दिए गए हैं

LG K92 5G कथित रूप से कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा, जिसका रेंडर जाने-माने टिप्सटर Evan Blass द्वारा ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह दक्षिण कोरियाई कंपनी के किफायती K सीरीज़ का पहला 5जी स्मार्टफोन होगा। लीक रेंडर में आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की झलक दिखी है, इसके साथ ही फोन के कुछ फीचर्स का भी खुलासा हुआ है। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में Q सीरीज़ के फोन के तहत पहला 5जी स्मार्टफोन LG Q92 लॉन्च किया था।

Evan Blas ने Voice नामक ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर LG K92 5G का रेंडर साझा किया है। लीक रेंडर में देखने को मिला है कि फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे को हाइलाइट किया गया है। इस कैमरा सेटअप को वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित किया गया है, जो कि ऊपरी बायीं ओर मौजूद है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड-एलईडी फ्लैश सेटअप भी दिया गया है, जो कि एक अलग वर्गाकार मॉड्यूल में ऊपरी दायीं ओर स्थित है।

एलजी के92 5जी फोन में होल-पंच डिस्प्ले के साथ सभी किनारों पर पतले बेजल्स दिए गए हैं। रेंडर में दिखा है कि फोन के वॉल्यूम बटन और गूगल असिस्टेंट बटन को स्क्रीन के बायीं ओर जगह दी गई है, जबकि पावर बटन और इनबिल्ट फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के दायीं ओर मौजूद है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट निचले हिस्से पर दिया गया है।

Blass ने यह भी जानकारी दी कि एलजी के92 5जी फोन को अमेरिका में Cricket Wireles द्वारा बेचा जा सकता है, जिसका संकेत फोन के पिछले हिस्से पर दिखी ब्रांडिंग से मिला है।
Advertisement

गौरतलब है कि LG ने फिलहाल के92 5जी फोन का न तो ऐलान किया है और न इसके लॉन्च व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी दी है।
Advertisement

अगस्त में कंपनी द्वारा LG Q92 स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, 6.67 इंच फुल एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल कैमरा, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आदि भी शामिल है। 5जी सपोर्ट के अलावा, फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लाई 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.