LG K42 और LG K52 जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, BIS वेबसाइट पर लिस्ट होने की खबर

LG K42 स्मार्टफोन में 6.6 इंच एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट स्क्रीन के बीचोबीच स्थित है। इसके अलावा यह फोन हीलियो पी22 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2020 11:10 IST
ख़ास बातें
  • LG K42 और K52 दोनों फोन में मिल सकती है 6.6 इंच स्क्रीन
  • एलजी के52 में मौजूद है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • दोनों ही फोन पहले से ही अन्य क्षेत्रों में हो चुके हैं लॉन्च

दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा से लैस हैं

LG K42 और LG K52 स्मार्टफोन कथित रूप से BIS वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। यह दोनों ही फोन मॉडल नंबर LM-K420YMW और LM-K520YMW के साथ लिस्ट हुए हैं, जिनको लेकर माना जा रहा है कि यह क्रमश: एलजी के42 और एलजी के52 हो सकते हैं। इसका मतलब है कि यह दोनों ही LG फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं। यह लेटेस्ट जानकारी जाने-माने टिप्सटर द्वारा ट्विटर सार्वजनिक की गई है। एलजी के42 स्मार्टफोन को पहले ही सेंट्रल अमेरिका और कैरिबियन रिज़न में लॉन्च किया जा चुका है, जबकि एलजी के52 फोन यूरोप में लॉन्च हो चुका है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा के ट्वीट के अनुसार, यह दोनों एलजी फोन मॉडल नंबर LM-K420YMW और LM-K520YMW के साथ Indian BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। मॉडल नंबर LM-K420YMW को लेकर माना जा रहा है कि यह LG K42 होगा, जबकि LM-K520YMW को लेकर माना जा रहा है कि यह LG K52 होगा। जैसे कि हमने बताया गया दोनों ही फोन पहले ही अलग-अलग जगह लॉन्च हो चुके हैं, तो ऐसे में इन फोन के साथ क्या स्पेसिफिकेशन मिलेंगे इसकी जानकारी पहले से ही साफ है।
 

LG K42 specifications

LG K42 स्मार्टफोन में 6.6 इंच एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट स्क्रीन के बीचोबीच स्थित है। इसके अलावा यह फोन हीलियो पी22 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। स्टोरेज के लिए फोन में माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजूद है। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित LG UX OS पर काम करता है। जैसे कि हमने बताया एलजी के42 स्मार्टफोन में आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो दो रंग हैं ग्रीन और ग्रे।

LG के स्मार्टफोन में हमेशा ही अच्छी ऑडियो टेक्नोलॉजी दी जाती है, वहीं एलजी के42 स्मार्टफोन आपको इस लिहाज़ से निराश नहीं करेगा। यह फोन 3D साउंड इंज़न के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm ऑडियो जैक के साथ-साथ ब्लूटूथ वी5.0 और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए एलजी के42 में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित मिलेगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का सुपरवाइड स्नैपर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

साथ ही फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, और गूगल वर्चुअल असिस्टेंट को लेकर फोन में एक बटन भी दिया गया है। यूज़र फोन में मौजूद साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement
 

LG K52 specifications

एलजी के52 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Q OS पर चलता है। यह 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.6-इंच एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आता है और ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है, जिसे 4 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर मौजूद है, जिसमें 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। सेटअप में अन्य दो सेंसर 2-मेगापिक्सल डेप्थ और 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर हैं। सेल्फी कैप्चर करने के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।

LG K52 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

LG K52 में 4,000mAh की बैटरी है। इसका डायमेंशन 165.0x76.7x8.4 एमएम और वज़न 186 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG K42, LG K42 Specifications, LG K52, LG 52 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.