LG K30 स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर

LG K30 स्मार्टफोन यूएस में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। हैंडसेट दिखने में काफी हद तक LG X4+ जैसा है, जिसने जनवरी में दक्षिण कोरियाई बाज़ार में दस्तक दी थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 मई 2018 12:14 IST
ख़ास बातें
  • LG K30 स्मार्टफोन यूएस में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च हुआ
  • हैंडसेट दिखने में काफी हद तक LG X4+ जैसा
  • बाकी बाज़ारों में कब देगा दस्तक, इसे लेकर अभी जानकारी नहीं

LG K30 स्मार्टफोन लॉन्च

LG K30 स्मार्टफोन यूएस में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। हैंडसेट दिखने में काफी हद तक LG X4+ जैसा है, जिसने जनवरी में दक्षिण कोरियाई बाज़ार में दस्तक दी थी। फोन की कॉन्ट्रैक्ट-फ्री कीमत $225 (तकरीबन  15,000 रुपये) है। यानी 24 महीनों के कॉन्ट्रैक्ट पर यह (लगभग 600 रुपये) में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को हफ्तेभर पहले टी-मोबाइल की साइट पर देखा गया था। हालांकि, यह साफ नहीं है कि LG इसे बाकी बाज़ारों में कब उतारेगी। लेकिन LG K30 हैंडसेट को ग्लोबल बाज़ार में पेश करेगी। कंपनी की झोली में के-सीरीज़ के कई मॉडल हैं, जिनमें से कई भारत में भी आएंगे।
 

LG K30 स्पेसिफिकेशन

LG K30 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है, जिस पर एलजी यूएक्स6.0+ स्किन दी गई है। फोन में 5.3 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में काम करता है स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर। हैंडसेट में 2 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम। हैंडसेट के बैक में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। रियर कैमरा 1080 पिक्सल की वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

LG K30 में 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से 4जीवीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे विकल्प हैं। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। पावर देती है 2880 एमएएच की बैटरी, जिसमें फास्ट चार्जिंग दी गई है। स्पेसिफिकेशन के हिसाब से फोन  LG K10 (2018) जैसा है, जिसे फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। LG K10 (2018) हालांकि, एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है, जबकि LG K30 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2880 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG K30 price, LG K30, LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.