LG G8X ThinQ लॉन्च, 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे और डुअल स्क्रीन से है लैस

LG G8X ThinQ में 6.4 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है।

LG G8X ThinQ लॉन्च, 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे और डुअल स्क्रीन से है लैस

LG G8X ThinQ की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है

ख़ास बातें
  • एलजी जी8एक्स थिंक डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • LG G8X ThinQ की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है एलजी जी8एक्स थिंक
विज्ञापन
LG ने आईएफए 2019 ट्रेड शो के मौके पर बर्लिन में अपने नए स्मार्टफोन LG G8X ThinQ को लॉन्च किया। यह डिटेचेबल सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ आता है। यह पहला मौका नहीं है जब एलजी अपने हैंडसेट में डुअल डिस्प्ले सेटअप देने जा रही है। इससे पहले एलजी ने अपने एलजी वी50 हैंडसेट के साथ सेकेंडरी स्नैप-ऑन केस पेश किया था।

नया LG G8X ThinQ सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ काम करता है। एलजी डुअल स्क्रीन मुख्य डिवाइस से यूएसबी टाइप सी कनेक्शन के ज़रिए जुड़ता है। सेकेंडरी डिस्प्ले का साइज़ प्राइमरी डिस्प्ले वाला है। यानी यह भी 6.4 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। दूसरे डिस्प्ले को जोड़ देने के बाद यह फोन आम फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसा लगता है। यूज़र्स एक हिंज की मदद से डिस्प्ले को 360 डिग्री घुमा पाएंगे। वादा किया गया है कि फोन मजबूत बिल्ड के साथ आता है।

LG का कहना है कि लेटेस्ट जी सीरीज़ फोन और बेहतर हो चुकी एलजी डुअल स्क्रीन से यूज़र्स को मल्टीटास्क करने में बेहतर अनुभव मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल डिवाइस पर कंटेंट एक्सेस करना आसान होगा।

केस में बाहर की तरफ 2.1 इंच का मोनोक्रोम ओलेड डिस्प्ले है। इसका इस्तेमाल समय, तारीख, बैटरी स्टेटस, नोटिफिकेशन मार्कर्स और अन्य जानकारी देखने के लिए किया जा सकता है।
 

LG G8X ThinQ specifications

एलजी जी8एक्स थिंक में 6.4 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। कैमरा रिफ्लेक्टेड मोड जो कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट शॉट लेने में मदद करेगा।

एलजी जी8एक्स थिंक डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ सुपर वाइड-एंगल लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। LG ने अपने इस स्मार्टफोन की कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए कई सॉफ्टवेयर फीचर दिए हैं।

फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 6 जीबी रैम हैं। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी।

LG G8X ThinQ की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन में दो 1.2 वॉट के स्पीकर्स हैं।

एलजी जी8एक्स थिंक और एलजी डुअल स्क्रीन को इस साल के अंत तक मार्केट में उतारा जाएगा। एलजी ने फोन की कीमत को लेकर अभी चुप्पी बनाए रखी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IFA 2019, LG G8X ThinQ, LG Dual Screen
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  2. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  4. WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
  5. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  6. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
  7. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  9. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  10. Xiaomi 17T vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »