LG G8 की तस्वीरें लीक, मिली यह अहम जानकारी

LG भारतीय मार्केट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V40 ThinQ को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बीच कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G8 के बारे में जानकारी आनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 18 जनवरी 2019 18:54 IST
ख़ास बातें
  • LG G8 का कोडनेम Alpha है
  • LG G8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
  • LG G8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने के कयास हैं

Photo Credit: 91Mobiles/ OnLeaks

LG भारतीय मार्केट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V40 ThinQ को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बीच कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G8 के बारे में जानकारी आनी शुरू हो गई है। LG G8 के नाम से साफ है कि यह एलजी की जी सीरीज़ का आठवां जेनरेशन फोन है। यह LG G7+ ThinQ का अपग्रेड होगा। ताज़ा लीक से तो यही लगता है कि LG अपने इस स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च करेगी।

एलजी जी8 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें (रेंडर्स) OnLeaks और 91Mobiles ने साझेदारी में शेयर की हैं। इससे पता चला है कि LG G8 में कंपनी ने एलजी जी7+ थिंक के ही डिज़ाइन लैंगवेज को अमल किया है। तस्वीरें बताती हैं कि स्मार्टफोन ग्लास-सेंडविच डिज़ाइन वाला होगा और बीच में मेटल फ्रेम को जगह मिलेगी। पिछले हिस्से पर डिज़ाइन थोड़ा अलग है। इस फोन का डुअल कैमरा सेटअप हॉरीज़ॉन्टल पोज़ीशन में होगा। ऐसा लगता है कि लेज़र ऑटोफोकस सेंसर भी गायब है। संभव है कि इसे कैमरा मॉड्यूल में दो लेंस के बीच जगह दिया जाए।

हमें डुअल कैमरा सेटअप थोड़ा चौंकाने वाला लगा, क्योंकि एलजी वी40 थिंक ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। ये रेंडर्स फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप की ओर इशारा देते हैं। यह V40 ThinQ जैसा ही होगा। LG G8 का कोडनेम Alpha है। इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। ट्रेडिशनल नॉच और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

फोन का डाइमेंशन 152x72x8.4 मिलीमीटर के आसपास होगा। लीक से पता चला है कि फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और निचले हिस्से पर लाउडस्पीकर होगा। LG ने सिम ट्रे और पावर बटन को दायें किनारे पर जगह दी है। बायीं तरफ गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बटन है।
Advertisement

LG G8 के बारे में जानकारी पहले भी आई है। लेकिन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर बहुत जानकारी नहीं उपलब्ध है। यह साफ नहीं है कि फोन 5G सेल्युलर कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा या नहीं।
Advertisement

LG G8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने के कयास हैं। लेकिन लॉन्च महीने बाद ही है। ऐसे में इस प्रोसेसर की उम्मीद कम लगती है। संभव है कि LG अपने इस फोन में स्नैपड्रैगन 845 का ही इस्तेमाल करे। इसके अलावा एलजी द्वारा MWC 2019 में फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की भी चर्चा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG G8
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.