LG G7 One और LG G7 Fit लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी ने IFA 2018 से पहले अपने दो नए स्मार्टफोन LG G7 One and LG G7 Fit को लॉन्च कर दिया है। एलजी जी7 वन एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है, स्टॉक एंड्रॉयड वाले इस हैंडसेट को समय-समय पर वर्जन अपडेट मिलते रहेंगे।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 28 अगस्त 2018 12:44 IST
ख़ास बातें
  • LG G7 One और LG G7 Fit में मिलेगा सिंगल रियर कैमरा
  • एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन LG G7 One
  • IFA 2018 के दौरान उठेगा कीमत और उपलब्धता से पर्दा
हैंडसेट निर्माता कंपनी एलजी ने IFA 2018 से पहले अपने दो नए स्मार्टफोन LG G7 One और LG G7 Fit को लॉन्च कर दिया है। यूरोप के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो आईएफए 2018 की शुरुआत 31 अगस्त से होगी। IFA 2018 के दौरान एलजी जी7 वन और एलजी जी7 फिट की पहली झलक देखने को मिलेगी। LG G7 One एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है, स्टॉक एंड्रॉयड वाले इस हैंडसेट को समय-समय पर वर्जन अपडेट मिलते रहेंगे। एलजी जी7 वन और एलजी जी7 फिट स्पेसिफिकेशन के मामले में एक सामान है। दोनों हैंडसेट केवल प्रोसेसर और स्टोरेज ऑप्शन के आधार पर एक दूसरे से अलग हैं। LG G7 One और LG G7 Fit में सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। एलजी जी7 वन और एलजी जी7 फिट में 6.1 इंच का क्ववाड एचडी+ फुलविजन डिस्प्ले है, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा, 4 जीबी रैम है। LG के यह  हैंडसेट आईपी68 सर्टिफाइड हैं। बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कंपनी ने फिलहाल LG G7 One और LG G7 Fit की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है।
 

LG G7 One के स्पेसिफिकेशन

4 जी वोल्ट वाला एलजी जी7 वन एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। LG G7 One में 6.1 इंच का क्ववाड एचडी+ फुलविजन डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिकस्ल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए LG G7 One में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मिलेगी।

अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए LG के इस हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/1.6 है। रियर कैमरा 71 डिग्री वाइड-एंगल लेंस से लैस है। बैंक पैनल पर आपको एलईडी फ्लैश भी मिलेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अर्पचर एफ/1.9 है। फ्रंट कैमरा 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस से लैस है। यह स्मार्टफोन 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, माइक्रोएसडी कार्ड  की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

कनेक्टिविटी के लिए LG G7 One में  वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5 एलई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियोऔर 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक मिलेगा। यह स्मार्टफोन 32 बिट एडवांस हाईफाई क्वाड DAC और बूम बॉक्स स्पीकर के साथ आएगा। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 3.0 के साथ आएगी। LG G7 One की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है-  153.2x71.9x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 156 ग्राम है।
 

LG G7 Fit के स्पेसिफिकेशन

4 जी वोल्ट वाला एलजी जी7 फिट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। LG G7 Fit में 6.1 इंच का क्ववाड एचडी+ फुलविजन डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिकस्ल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए LG G7 Fit में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मिलेगी।

अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए LG के इस हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/2.2 है। रियर कैमरा 76 डिग्री वाइड-एंगल लेंस से लैस है। बैंक पैनल पर आपको एलईडी फ्लैश भी मिलेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अर्पचर एफ/1.9 है। फ्रंट कैमरा 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस से लैस है। यह स्मार्टफोन 32 जीबी और 64 जीबी दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए LG G7 F में वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5 एलई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन 32 बिट एडवांस हाईफाई क्वाड DAC और बूम बॉक्स स्पीकर के साथ आएगा। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 3.0 के साथ आएगी। LG G7 One की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है-  153.2x71.9x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 160 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  4. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.