एलजी जी5 में होंगे टिकर डिस्प्ले और दो रियर कैमरेः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2015 13:57 IST
एलजी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 के बारे में नई जानकारियां सामने आई हैं। दावा किया गया है कि यह हैंडसेट सेकेंडरी डिस्प्ले (दो डिस्प्ले) से लैस होगा।

लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, एलजी जी5 मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन होगा, जैसा कि हमें हाल ही में लॉन्च किए गए एलजी वी10 में देखने को मिला। बनावट के अलावा जी5 में सेकेंडरी डिस्प्ले होने की बात सामने आई है। यह एलजी वी10 में मौजूद टिकर डिस्प्ले जैसा ही होगा।
Advertisement

वेंचर बीट ने एलजी की योजना की जानकारी रखने वाले एक शख्स के हवाले से लिखा है कि जी5 में 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले होगा। याद रहे कि एलजी जी4 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। जी5 में 'मैजिक स्लॉट' होने की जानकारी सामने आई है, यह किसी हार्डवेयर एक्सपेंशन से संबंधित होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि टिकर डिस्प्ले का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 160x1040 पिक्सल है। दावा किया गया है कि सेकेंडरी डिस्प्ले 2016 में लॉन्च किए जाने वाले एलजी हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत होगी।

अन्य फ़ीचर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 3 जीबी के रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने की जानकारी सामने आई है। एलजी जी5 डुअल कैमरे के साथ आएगा। वी10 में डुअल कैमरा सेटअप का इस्तेमाल अगले हिस्से में किया गया है, जबकि एलजी जी5 में यह रियर हिस्से में होगा। एक पुरानी रिपोर्ट में भी जी5 में डुअल-कैमरा सेटअप होने की जानकारी दी गई थी। जी5 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है।
Advertisement

नई रिपोर्ट से जी5 के रियर पैनल पर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होने की भी जानकारी सामने आई है। वैसे तो इंटरनेट पर एलजी जी5 में रेटिना स्कैनर की मौजूदगी को लेकर भी दावे किए गए हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट में इसका ज़िक्र नहीं है। जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी होगी जो जी4 में मौजूद 3000 एमएएच की तुलना में थोड़ी छोटी है।
Advertisement

रिपोर्ट में एलजी जी5 को 2016 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने अनुमान लगाया गया है। याद रहे कि एलजी जी4 को इस साल अप्रैल महीने में पेश किया गया था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  6. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  7. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  9. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  10. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.