• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी जी5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

एलजी जी5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

एलजी जी5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एलजी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। एलजी जी5 स्मार्टफोन 52,990 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर में मिलेगा।

एलजी जी5 में 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले (1440x2560 पिक्सल) है जो ऑल्वेज़-ऑन डिस्प्ले तकनीक से लैस है। ऑल्वेज़-ऑन डिस्प्ले की मदद से यूज़र समय, नोटिफिकेशन और बैटरी क्षमता की जांच कर पाएंगे। यह हैंडसेट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एलजी जी5 में लेज़र ऑटोफोकस फ़ीचर से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। इसे पावर देने का काम करती है 2800 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.40x73.90x7.70 मिलीमीटर है और वज़न 159 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG G5, LG G5 Price, LG G5 Specifications, LG G5 India Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  6. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  7. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  8. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  9. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  10. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »