एलजी जी5 स्मार्टफोन 1 जून को भारत में होगा लॉन्च

एलजी जी5 स्मार्टफोन 1 जून को भारत में होगा लॉन्च
विज्ञापन
एलजी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 को आधिकारिक तौर पर भारत में 1 जून को लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरिया की इस दिग्गज कंपनी ने एलजी जी5 के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इवाइट में जानकारी दी गई है कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। याद दिला दें, पिछले हफ्ते ही भारत में इस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हुई थी। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एलजी जी5 को 52,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। एलजी ने फरवरी महीने में एलजी जी5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के दौरान बताया था कि यह भारत में अगले क्वार्टर में उपलब्ध होगा।
 
lg g5 media invite

बात की जाए फोन के स्पेसिफिकेशन की तो एलजी जी5 में (1440x2560 पिक्सल) ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस 5.3 इंच का क्यूएचडी डिस्पले है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की मदद से यूज़र टाइम, डेट और बैटरी स्टेटस जैसे नोटिफिकेशन आसानी से बिना फोन टच किये ही जान सकते हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है।

फोन में चार जीबी का रैम है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

बात की जाए फोन के कैमरे की तो एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूजर पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोन के अगले हिस्से में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 में क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ 2800 एमएएच की बैटरी है।

एलजी जी5 स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, टाइप-सी यूएसबी, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। एलजी जी 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Mobile, LG Smartphone, LG G5, LG G5 smartphone, LG G5 india launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »