एलजी क्लास स्मार्टफोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 सितंबर 2015 11:23 IST
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन क्लास पेश किया है। इस हैंडसेट की कीमत 399,300 दक्षिण कोरियाई वॉन (करीब 22,500 रुपये) है। एलजी क्लास स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार से शुरू होगी।

दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने फिलहाल एलजी क्लास को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। स्मार्टफोन के गोल्ड, सिल्वर और ब्लू ब्लैक कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

एलजी क्लास एक मेटल बॉडी स्मार्टफोन है। एलजी के अन्य हैंडसेट की तरह इस डिवाइस में भी पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन रियर पैनल पर बने हुए हैं। हैंडसेट में एलजी का लोगो फ्रंट और बैकपैनल पर दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और कंपनी का दावा है कि यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी4 के इमेज सेंसर के साथ आएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी क्लास में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी है 294 पीपीआई। कंपनी का कहना है कि हैंडसेट कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ आता है जिससे 3डी इफेक्ट मिलता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कंपनी ने बताया है कि एलजी क्लास स्मार्टफोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर चलता है, लेकिन इसके वर्ज़न के बारे में जानकारी नहीं दी। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यूज़र एफएम रेडियो को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142x71.8x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 147 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात करें तो एलजी क्लास में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन 2500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.