Lenovo Xiaoxin Pad 2024 टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले, 8MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Lenovo Xiaoxin Pad 2024 में 11-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2023 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Xiaoxin Pad 2024 की शुरुआती कीमत 1099 yuan (लगभग 12,643 रुपये) है।
  • Lenovo Xiaoxin Pad 2024 में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Lenovo Xiaoxin Pad 2024 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Lenovo Xiaoxin Pad 2024 में 11-इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने Lenovo Xiaoxin Pad 2024 टैबलेट लॉन्च कर दिया है। नया टैबलेट मैटेलिक बॉडी में आता है, जिसका वजन 465 ग्राम है। Lenovo Xiaoxin Pad 2024 में 11-इंच की डिस्प्ले दी गई है। 7.1mm मोटाई वाले इस टैबलेट में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। यहां हम आपको Lenovo Xiaoxin Pad 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Xiaoxin Pad 2024 की कीमत और ऑफर


कीमत की बात की जाए तो Lenovo Xiaoxin Pad 2024 की शुरुआती कीमत 1099 yuan (लगभग 12,643 रुपये) है। हालांकि, यह अभी लिमिटेड पीरियड के लिए ज्यादा किफायती दाम 899 yuan (लगभग 10,215 रुपये) में उपलब्ध है। यह टैबलेट Dove Gray और Smoky Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Lenovo Xiaoxin Pad 2024 के स्पेसिफिकेशंस


Lenovo Xiaoxin Pad 2024 में 11-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स तक है। डिस्प्ले वाइब्रेंट और स्मूद विजुअल्स प्रदान करती है। ड्यूल-ओपन ऐप्स के सपोर्ट के साथ मल्टीटास्किंग बहुत आसान है। इसमें क्वाड स्पीकर दिए गए हैं जो कि ऑडियो क्वालिटी को बेहतर करते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Lenovo के ZUI 15 के साथ आता है। एक अन्य फीचर ऑप्शनल 4096-लेवल प्रेशर-सेंसिटिव स्टाइलस है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के मामले में टैबलेट के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 7040mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ आता है। Lenovo Xiaoxin Pad 2024 में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.