लेनेवो वाइब शॉट स्मार्टफोन मंगलवार को होगा भारत में लॉन्च

लेनेवो वाइब शॉट स्मार्टफोन मंगलवार को होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
लेनेवो इंडिया ने अपने वाइब शॉट स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इस स्मार्टफोन का डिजिटल लॉन्च होगा, यानी इवेंट को इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।

याद रहे कि लेनोवो इंडिया के सीओओ और वाइस प्रेसिडेंट अमर बाबू ने पिछले महीने एनडीटीवी गैजेट्स को बताया था कि कंपनी जल्द अपने लेनेवो वाइब शॉट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी।

इस स्मार्टफोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लेनेवो ए7000 के साथ पेश किया गया था। लेनेवो वाइब शॉट की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा 6 पीस वाले मॉड्यूलर लेंस, बीएसआई सेंसर और ट्राई-कलर एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें कम रोशनी या अंधेरे में फोटो लेने के लिए फुल-फ्रेम 16:9 लो लाइट सेंसर भी दिया है। ग्लोबल लॉन्च के दौरान कंपनी ने दावा किया था कि इसमें मौजूद इंफ्रारेड ऑटोफोकस फ़ीचर आम ऑटो फोकस से दोगुनी तेजी से काम करता है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
lenovo vibe shot screen
डुअल-सिम स्मार्टफोन लेनेवो वाइब शॉट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर 64-बिट स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट है और साथ में 3 जीबी का रैम भी। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट के साथ आता है। भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी एलटीई बैंड के सपोर्ट के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हैंडसेट में 2900 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 142.0x70.0x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम।

हैंडसेट को क्रिमसन, पर्ल व्हाइट और ग्रेफाइट ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गाया था। लेनेवो वाइब शॉट की कीमत 349 डॉलर (करीब 23,000 रुपये) से शुरू होती है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में इसकी कीमत 20,000 रुपये के आसपास होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »