Lenovo Vibe S1 होगा दो फ्रंट कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोनः रिपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 20 अगस्त 2015 11:56 IST
दुनिया भर की मोबाइल निर्माता कंपनियां सेल्फी की दीवानगी को भुनाने का कोई मौका नहीं चूकना चाहती। अब डिवाइस के फ्रंट कैमरे में अलग-अलग किस्म के प्रयोग देखने को मिलते हैं। अब खबर है कि लेनेवो (Lenovo) कुछ ऐसा करने वाला है जो अपने किस्म का सबसे अनोखा प्रयोग होगा।

मोबाइल की दुनिया की खबरों को लीक करने में माहिर @upleaks ने ट्वीट करके दावा किया है कि Lenovo के वाइब एस1 (Vibe S1) स्मार्टफोन में डुअल-फ्रंट कैमरा सेटअप होगा। अगर यह दावा सही निकलता है तो लेनेवो वाइब एस1 (Lenovo Vibe S1) दुनिया का पहला दो फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा।
Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब लेनेवो वाइब एस1 (Lenovo Vibe S1) से जुड़ी कोई खबर आई है। इससे पहले भी हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और हार्डवेयर को लेकर खुलासे हो चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि जब इस हैंडसेट के बारे में पहली बार जानकारी सामने आई थी तो मानकर चला जा रहा था कि इसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2015 में पेश किया जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ।

आपको बता दें कि यह डिवाइस TENAA पर लिस्टेड है। लिस्टिंग में इसे Lenovo S1c50 का कोडनेम दिया गया है। Vibe S1 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है। अगर ताजा रिपोर्ट सही है तो लिस्टिंग पूरी कहानी बयां नहीं  करती, या फिर ऐसा भी हो सकता है कि दोनों ही सेंसर 5 मेगापिक्सल के हों।
Advertisement

Lenovo Vibe S1 के अन्य स्पेसिफिकेश का सवाल है तो डिवाइस में 5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले होगा। यह 1.7GHz Octa-Core प्रोसेसर (Snapdragon 615) के साथ आएगा। डिवाइस में 2GB रैम (RAM) होने की बात भी कही गई है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरज 16GB है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। फोन का डाइमेंशन 143 x 70.8 x 7.85 mm है और वज़न ग्राम। फोन 2420 mAh की बैटरी के साथ आएगा।
Advertisement

हम एक बात साफ कर दें कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। Lenovo ने इस हैंडसेट के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.