लेनोवो वाइब पी1 टर्बो लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल का कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 15:44 IST
लेनोवो ने चुपचाप अपने वाइब पी1 स्मार्टफोन का टर्बो वेरिएंट इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। लेनोवो वाइब पी1 टर्बो प्री ऑर्डर बुकिंग के लिए 3,999,000 इंडोनेशियन रुपया (करीब 20,000 रुपये) में उपलब्ध है। हैंडसेट का सिल्वर, ग्रेफाइट ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट मिलेगा। स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

वाइब पी1 टर्बो एक डुअल-सिम फोन है। इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन लेनोवो वाइब पी1 वाले हैं, फ़र्क रियर कैमरे के सेंसर का है। वाइब पी1 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है जबकि वाइब पी1 टर्बो में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर दिया गया है। बाकी स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं है। हालांकि, कंपनी के प्रोडक्ट पेज पर कुछ गड़बड़ियां है। यहां पर 2 जीबी और 3 जीबी रैम, 13 और 16 मेगापिक्सल कैमरा व 4900 और 5000 एमएएच की बैटरी का ज़िक्र किया गया है।
 

कंपनी लिस्टिंग के मुताबिक, 4जी एलटीई को सपोर्ट करने वाला लावा वाइब टर्बो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। वाइब पी1 टर्बो में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह हैंडसेट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एड्रेनो 405 जीपीयू, 2 जीबी रैम (लिस्टिंग में 3 जीबी रैम का भी ज़िक्र है), 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (128 जीबी तक), एनएफसी और यूएसबी ओटीजी से लैस है। स्मार्टफोन के दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई सपोर्ट करेंगे।

कंपनी ने पिछले साल भारत में वाइब पी1 के साथ लेनोवो वाइब पी1एम को भी लॉन्च किया था। यह वाइब पी1 का लाइट वेरिएंट है। लेनोवो वाइब पी1एम में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम है। वाइब पी1एम की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.