लेनोवो वाइब के5 प्लस बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारी खूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2016 14:51 IST
चीनी मोबाइल कंपनी लेनोवो ने अपने नए बजट स्मार्टफोन वाइब के5 प्लस को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया। इस हैंडसेट को लेनोवो ने पिछले महीने ही एमडब्ल्यूसी 2016 में पेश किया था। लेनोवो वाइब के5 प्लस को भारत में 8,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

वाइब के5 प्लस 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदा जा सकेगा। इस सेल के लिए कोई रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। पहली सेल के दौरान वर्तमान लेनोवो ए6000 और ए6000 प्लस यूजर के लिए एक एक्सक्लूसिव एक्सचेंज व अपग्रेड ऑफर भी दिया जाएगा।
Advertisement

लेनोवो वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन में (1080x1920पिक्सल) पांच इंच का आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 ऑक्टा-कोर  प्रोसेसर और दो जीबी रैम है। हैंडसेट 5.1 लॉलीपॉप पर चलता हैं।



फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से (128 जीबी) तक बढ़ा सकते हैं। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। लेनोवो वाइब के5 प्लस में 2750 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के 3जी पर 15.1 घंटे तक का टॉक टाइम औ 4जी पर 292 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 142x71x8.2 मिलीमीटर और वजन 150 ग्राम है। 
Advertisement

स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं। लेनोवो वाइब के5 प्लस डॉल्बी एटमॉस साउंड इंटीग्रेशन के साथ आता है।

याद दिला दें कि, वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन के साथ एमडब्ल्यूसी 2016 में लेनोवो वाइब के5 को भी लॉन्च किया गया था। इन दोनों स्मार्टफोन में डिस्प्ले रिजॉल्यूशन और प्रोसेसर को छोड़कर बाकी सारे फीचर एक जैसे ही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.