लेनोवो वाइब के5 नोट की पहली झलक

Lenovo Vibe K5 Note First Impressions in Hindi। वाइब के5 स्मार्टफोन को ग्राहकों के बीच कैसा परफॉर्म करता है। दिल्ली में हुए लॉन्च इवेंट में हमें नए वाइब के5 नोट के साथ थोड़ा समय गुजारने का मौका मिला और यहां आपके लिए पेश है इस स्मार्टफोन की पहली झलक।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 11:55 IST
लेनोवो ने सोमवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन वाइब के5 नोट लॉन्च कर दिया। इससे पहले चीनी कंपनी ने सोशल मीडिया पर वाइब के5 नोट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा करते हुए कई टीज़र जारी किए थे। नए लेनोवो वाइब के5 नोट में पिछले स्मार्टफोन वाइब के4 नोट से कई सुधार किए गए हैं। इसके अलावा यह हैंडसेट पूरी तरह से मेटल बॉडी का बना है। लेनोवो वाइब के4 नोट इस कीमत वाले सेगमेंट में एक लोकप्रिय डिवाइस रहा है और हाल ही में कंपनी ने दावा किया कि अभी तक 7,50,000 यूनिट बेची जा चुकी हैं। अब यह देखना होगा कि वाइब के5 स्मार्टफोन को ग्राहकों के बीच कैसा परफॉर्म करता है। दिल्ली में हुए लॉन्च इवेंट में हमें नए वाइब के5 नोट के साथ थोड़ा समय गुजारने का मौका मिला और यहां आपके लिए पेश है इस स्मार्टफोन की पहली झलक।

लेनोवो वाइब के5 नोट को ब्लैक, गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। हमने लॉन्च इवेंट में एक गोल्ड वेरिएंट के साथ थोड़ा समय खर्च किया। सबसे पहले वाइब के5 नोट के लुक की, मेटल बॉडी का बना यह स्मार्टफोन हाथ में पकड़ने और इस्तेमाल करने के लिए सुविधाजनक है लेकिन मैट फिनिश वाला वाइब के4 नोट ज्यादा बेहतर ग्रिप देता है। मेटल बॉडी की वजह से फोन वाइब के5 नोट 165 ग्राम भारी है जबकि वाइब के4 नोट 158 ग्राम हल्का था। वहीं दूसरी तरफ वाइब के5 नोट 8.4 एमएम पतला है जबकि वाइब के4 नोट 9.1 एमएम पतला था।
Advertisement

वाइब के4 नोट की तरह ही, वाइब के5 नोट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। हालांकि, नए वाइब के5 नोट में स्क्रैच से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास नहीं दिया गया है। वाइब के5 नोट का डिस्प्ले ब्राइट और क्रिस्प है और सूरज की रोशनी में भी डिस्प्ले को अच्छे से देखा जा सकता है। फोन के व्यूइंग एंगल काफी शानदार है।
 

लेनोवो ने इस स्मार्टफोन में होम, रीसेंट और बैक नेविगेशन कंट्रोल के लिए ऑनस्क्रीन बटन की जगह इस बार कैपेसिटिव बटन दिए हैं। फिज़िकल वॉल्यूम और पावर बटन दायीं तरफ है और इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

वाइब के5 नोट के रियर पर एक लाइन में ही रियर कैमरा, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। रियर पर बीचोंबीच 'वाइब' ब्रांड देखा जा सकता है जबकि लेनोवो का लोगो नीचे की तरफ दिया गया है।
Advertisement

वाइब के5 नोट का फाइनल वेरिएंट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसमें लेनोवो द्वारा थोड़े बदलाव किए गए हैं और इसमें नियर-स्टॉक अनुभव मिलेगा। लेकिन हमने जिस डिवाइस का इस्तेमाल किया वह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस बारे में लेनोवो ने बताया कि बाजार में आने वाला लेनोवो वाइब के5 नोट की कॉमर्शियल यूनिट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।
 

वाइब के5 नोट के सिक्योर ज़ोन फीचर को कंपनी इस स्मार्टफोन का सबसे अनोखा फ़ीचर दिया है। सिक्योर ज़ोन को एक्टिवेट करने पर आपको के5 नोट के अंदर दो सुरक्षित फोन मिल जाएंगे। कंपनी ने बताया है कि यूज़र एक समय पर व्हाट्सऐप व वीचैट जैसे ऐप्स को अलग-अलग ज़ोन में चला पाएंगे। इस दौरान दोनों ज़ोन के नोटिफिकेशन भी नहीं मिस होने की संभावना रहेगी। इसके अलावा एक और फीचर जो हमने देखा वो है कि स्क्रीन पर डबल टैप करने पर किसी भी चीज को ज़ूम इन किया जा सकता है। कमजोर दृष्टि वाले लोगों के लिए यह फीचर खासा मददगार हो सकता है।
Advertisement

यह ऐप पहले से एक प्रीलोडेड थीम सेंटर ऐप के साथ आता है जिसमें वॉलपेपर, रिंगटोन और लॉक स्क्रीन समेत कई चीजें बदलने के लिए विकल्प मौजूद रहते हैं। वाइब के5 नोट के डेमो वेरिएंट में फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, ट्रूकॉलर, वीचैट और कंपनी के शेयरइट और सिंकइट जैसे ऐप पहले से डाउनलोड थे। वाइब के4 नोट की तरह ही वाइब के5 नोट भी कंपनी री थिएटरमैक्स टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह वीआर हेडसेट भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

लेनेवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। आइकन पर टैप करने से कैमरा ऐप तेजी से लॉन्च हो जाता है। हमने डिवाइस के साथ बिताए थोड़े से समय में देखा कि सामान्य रोशनी में के5 नोट के साथ ली गईं तस्वीरें क्रिस्प और अच्छी डिटेलिंग वाली हैं। ज़ूम इन करने पर भी तस्वीरों पिक्सलेट नहीं होती हैं। 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से भी अच्छी तस्वीरें आती हैं लेकिन हम अलग-अलग परिस्थिति में कैमरे को टेस्ट करने तक अपने फैसले को रिज़र्व रखना चाहेंगे।
 

लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के तौर पर यूज़र के पास 3 या 4 जीबी में से चुनने का विकल्प रहेगा। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हमने जितना समय वाइब के5 नोट की डेमो यूनिट के साथ बिताया उतने समय में हमें मल्टीटास्किंग और टच को लेकर कोई समस्या नहीं हुई।

आखिरी विचार
लेनोवो वाइब के5 नोट हैंडसेट प्लेटिनम सिल्वर, ग्रेफाइट ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 11,999 रुपये में 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। वाइब के5 नोट के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की बिक्री 13,499 रुपये में की जाएगी। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल में ना मिलकर ओपन सेल में मिलेगा।

इस कीमत के साथ, वाइब के5 नोट की टक्कर देश में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन से होगी। इनमें शाओमी रेडमी नोट 3, मोटो जी4 प्लस और लेईको ले2 शामिल हैं। के5 नोट में पिछले वाइब के4 नोट की तुलना में कई सारे अपग्रेड किए गए हैं लेकिन क्या इतने सारे प्रतिद्वंदियों के बीच यह एक खरीदने लायक फोन है? इसके लिए जुड़े रहें हमारे साथ और आप जल्द वाइब के5 नोट का फुल रिव्यू पढ़ पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.