लेनोवो वाइब ए बजट स्मार्टफोन पेश, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जुलाई 2016 11:56 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो वाइब ए में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और यह एलईडी फ्लैश से लैस है
  • स्पेसिफिकेशन को देखते हुए इसकी कीमत कम होने की उम्मीद है
चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लेनोवो ने अपने किफायती हैंडसेट वाइब ए को रूस में लॉन्च किया है। कंपनी ने फिलहाल लेनोवो वाइब ए की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हम इस हैंडसेट को जल्द ही अन्य मार्केट में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

लेनोवो वाइब ए में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3  गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी7731जी प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे यूज़र 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे। हैंडसेट में 1700 एमएएच की बैटरी है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित वाइब यूआई पर चलेगा। यह एक डुअल-सिम हैंडसेट है। इसका रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और यह एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। यह 3जी, जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 124.5x64x10.6 मिलीमीटर है और वज़न 132 ग्राम। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। लेनोवो वाइब ए को लॉन्च किए जाने की खबर सबसे पहले रूसी वेबसाइट हेल्पिक्स द्वारा दी गई थी।
Advertisement

गौरतलब है कि लेनोवो ने हाल ही में रूस में अपने वाइब सी2 हैंडसेट को पेश किया था। लेनोवो वाइब सी2 को कंपनी की रूसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

लेनोवो वाइब सी2 में 5 इंच का एचडी स्क्रीन है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसका रैम 1 जीबी का है। यूज़र के पास 8 जीबी और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में से चुनने का विकल्प होगा। दोनों ही स्मार्टफोन 32 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। यह एक डुअल माइक्रो सिम हैंडसेट है। लेनोवो वाइब सी2 ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

लेनोवो के इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो लेनोवो वाइब सी2 स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 एलई और जीपीएस से लैस है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2750 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 143 x 71.4 x 8.55 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.