लेनेवो वाइब एक्स3 की पहली झलक, 21 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2015 11:00 IST
आईएफए 2015 ट्रेड शो में लेनेवो ने कई फैबलेट और स्मार्टफोन लॉन्च किए। इसके बाद हमें कंपनी से और डिवाइस की उम्मीद फिलहाल तो नहीं थी, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा। कंपनी का एक और स्मार्टफोन वाइब एक्स3 जल्द ही मार्केट में आ सकता है। इस हैंडसेट को अभी तक लॉन्च तो नहीं किया गया है, लेकिन इसकी पहली झलक चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर देखने को मिली है।

लिस्टिंग के मुताबिक, कथित हैंडसेट वाइब एक्स3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। इसमें हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 3जीबी का रैम मौजूद होने की जानकारी दी गई है।
Advertisement

हैंडसेट के डिजाइन को देखकर तो ऐसा लगता है कि लेनेवो वाइब एक्स3 में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जो 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के नीचे मौजूद है। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश भी है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वाइब एक्स3 में डुअल-फ्रंट स्पीकर्स होंगे। यह 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154x76.49.4 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम। हैंडसेट के दायें हिस्से में पावर और वॉल्यूम बटन बने हुए हैं जबकि बायीं तरफ सिम/माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट।

कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत या लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन इसके जल्द ही मार्केट में आने की उम्मीद है, क्योंकि इसे टीना सर्टिफिकेशन मिल चुका है। हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के देखकर लगता है कि यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा है।
Advertisement

आपको बता दें कि लेनेवो ने आईएफए 2015 इवेंट में वाइब एस1, वाइब पी1 और वाइब पी1एम स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इवेंट में लेनेवो फैब और लेनेवो फैब प्लस टैबलेट को भी इस टैबलेट में लॉन्च किया गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.