लेनेवो वाइब एक्स3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन फिर लीक

लेनेवो वाइब एक्स3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन फिर लीक
विज्ञापन
हमें लेनेवो 'लेमन एक्स' ('वाइब एक्स3') स्मार्टफोन की पहली झलक इस महीने की शुरुआत में चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर देखने को मिली। पिछले हफ्ते इस डिवाइस की कुछ तस्वीरें भी सार्वजनिक हुई थीं। अब इस स्मार्टफोन के संबंध में कई जानकारियां गीकबेंच बेंचमार्क के जरिए सामने आई हैं। ताजा खुलासे से अब तक डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर किए गए दावों की पुष्टि हुई है।

नेपीड्रॉयड द्वारा शेयर किए गए बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, लेनेवो वाइब 3एक्स में हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट होगा जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड देगा। डिवाइस में 3 जीबी का रैम भी होगा। स्मार्टफोन की टीना लिस्टिंग में भी यही जानकारी दी गई थी। बेंचमार्क लिस्टिंग से यह भी पता चला कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जो 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के नीचे मौजूद है। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश भी है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वाइब एक्स3 में डुअल-फ्रंट स्पीकर्स होंगे। यह 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154x76.49.4 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम। हैंडसेट के दायें हिस्से में पावर और वॉल्यूम बटन बने हुए हैं जबकि बायीं तरफ सिम/माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे मोटोरोला हार्डवेयर टीम द्वारा डिजाइन किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
  2. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  3. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  4. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  5. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  6. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  8. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  9. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  10. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »