Lenovo Legion Gaming Phone स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ 22 जुलाई को होगा लॉन्च

Lenovo ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo के जरिए केवल लॉन्च की तारीख और समय का ही ऐलान नहीं किया, बल्कि कंपनी ने यह भी बताया कि Lenovo Legion Gaming Phone लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion को AnTuTu पर मिले 648,871 स्कोर
  • 22 जुलाई को Asus ROG Phone 3 भी ग्लोबली होगा लॉन्च
  • पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, फोन में होगा डुअल रियर कैमरा

Lenovo Legion Gaming Phone की भिड़ंत होगी Asus ROG Phone 3 से

Lenovo के बहुत-प्रतीक्षित गेमिंग स्मार्टफोन Lenovo Legion Gaming Phone की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 22 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी ने लॉन्च की तारीख के साथ-साथ यह भी खुलासा किया है कि यह आगामी स्मार्टफोन नए-नवेले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें, हाल ही में यह स्मार्टफोन AnTuTu बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिसमें स्मार्टफोन के शानदार ग्राफिक्स परफॉर्मेंस की जानकारी हासिल हुई थी। Asus ROG Phone 3 भी 22 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा, जिसको लेकर गुरुवार को जानकारी हासिल हुई है कि यह स्मार्टफोन भी स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा।

Lenovo ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo के जरिए आगामी लॉन्च का ऐलान किया। जैसा कि हमने बताया कंपनी ने अपने पोस्ट के जरिए केवल लॉन्च की तारीख और समय का ही ऐलान नहीं किया, बल्कि कंपनी ने यह भी बताया कि Lenovo Legion Gaming Phone लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा। यह स्मार्टफोन 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

लेनोवो लीज़न गेमिंग फोन जिस दिन लॉन्च किया जाएगा, उसी दिन Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च होने वाला है। हालांकि, असूस स्मार्टफोन लॉन्च 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 8.15 बजे शुरू होगा। लीज़न का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी स्मार्टफोन रोग फोन 3 भी स्नैपड्रैगन 865+ से लैस होगा। आपको बता दें, जहां लीज़न केवल चीन में लॉन्च होगा, उस दिन असूस का यह स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा जिसमें भारत भी शामिल है। हालांकि, इस फोन से संबंधित ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Lenovo's Mobile Gaming Group Emerging Markets के वाइस प्रेसिडेंट Jerry Tsao ने अपने बयान में पुष्टि की है कि लेनोवो लीज़न उनके ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ आएगा।
Advertisement
 

Lenovo Legion Gaming Phone specifications (expected)

AnTuTu लिस्टिंग में लेनेवो मॉडल L79031 कई प्रभावशाली बेंचमार्किंग फीगर के साथ लिस्ट हुआ था, जिसका टोटल स्कोर के प्वाइंट्स 648,871 था। यह भी खुलासा हुआ कि फोन 16 जीबी रैम (LPDDR5 होने की उम्मीद) और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के अलावा, यह फोन Adreno 650 जीपीयू, यूएफएस 3.1 और 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट से लैस होगा।

मई की रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन को लेकर खुलासा हुआ था, जिसके अनुसार लेनोवो लीज़न फोन डुअल रियर फेसिंग कैमरा के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का। इसके साथ ही 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी स्मार्टफोन में मौजूद होगा।
Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो लेनोवो लीज़न फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा, जो ब्रांड के गेमिंग-ओरिएंटेड लीजन यूआई को सपोर्ट करेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  8. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  9. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.