Lenovo S5 Pro, Motorola One Power, Nokia 6.1 Plus और Xiaomi Redmi Note 5 Pro में कौन बेहतर?

लेनोवो ने Lenovo S5 Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर वाले लेनोवो एस5 प्रो की मार्केट में सीधी भिड़ंत Motorola One Power, Nokia 6.1 Plus, Redmi Note 5 Pro से होगी।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2018 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo S5 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है
  • 6.2 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है मोटोरोला वन पावर
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में
हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो ने Lenovo S5 Pro को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया है। लेनोवो एस5 प्रो मार्च में लॉन्च हुए Lenovo S5 का अपग्रेड वर्जन है। अब बात Lenovo S5 Pro के कुछ प्रमुख फीचर की। यह हैंडसेट डुअल सेल्फी कैमरा, फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। लेनोवो ब्रांड के इस हैंडसेट की शुरुआती कीमत 1,298 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) है। इस दाम में Lenovo S5 Pro की मार्केट में सीधी भिड़ंत Motorola One Power, Nokia 6.1 Plus, Redmi Note 5 Pro से होगी।
 

Lenovo S5 Pro बनाम Moto One Power बनाम Nokia 6.1 Plus बनाम Redmi Note 5 Pro की कीमत

Lenovo S5 Pro की कीमत चीन में 1,298 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का है। Lenovo के इस हैंडसेट का एक 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है जिसकी कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है। घरेलू मार्केट में इस फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।
Advertisement

Motorola One Power को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स Flipkart पर  बेचा जाता है।

Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपये है। मार्केट में इसे ग्लॉस ब्लैक, ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है। हैंडसेट को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और नोकिया की अपनी वेबसाइट पर बेचा जाता है।
Advertisement


Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये में शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 16,999 रुपये में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। रेडमी नोट 5 प्रो के भी दोनों वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर बेचे जाते हैं।
Advertisement
 

Lenovo S5 Pro vs Moto One Power vs Nokia 6.1 Plus vs Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Lenovo S5 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 5.0 पर चलेगा। इसमें 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, एड्रेनो 509 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.6 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर।

सेल्फी के दीवानों के लिए फोन में दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है वो भी एफ/2.2 अपर्चर के साथ। सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप 2x लॉस लेस, ऑप्टिकल ज़ूम और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाला पोर्ट्रेट शॉट्स से लैस है। फ्रंट सेंसर इंफ्रारेड से लैस फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। एआई पोर्ट्रेट, ब्यूटी और एंबियंट लाइटनिंग जैसे फीचर इसका हिस्सा हैं।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फीचर हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रैविटी, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3500 एमएएच की है और यह 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 154.5x75.45x7.7 मिलीमीटर है।

Motorola One Power में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम Redmi Note 5 Pro एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.58x75.35x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
लेनोवो एस5 प्रो बनाम मोटोरोला वन पावर बनाम नोकिया 6.1 प्लस बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.20 इंच6.20 इंच5.80 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636-क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी4 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3500 एमएएच5000 एमएएच3060 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2246 पिक्सल1080x2246 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.206.205.805.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2246 पिक्सल1080x2246 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18.7:919:919:918:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर-ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
6 जीबी4 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128256400128

कैमरा

रियर कैमरा
20-मेगापिक्सल (f/1.8) + 12-मेगापिक्सल (f/2.6)16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
हां--फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हां-दोहरी एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
फ्रंट फ्लैश
---एलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ZUI 5.0--MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहांहां-
सिम की संख्या
2222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-नहीं--
यूएसबी ओटीजी
--हांहां
एनएफसी
---नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
---नहीं
माइक्रो यूएसबी
---हां
Wi-Fi Direct
---हां
Mobile High-Definition Link (MHL)
---नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां--हां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां-हां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हां-हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-हांहां
जायरोस्कोप
हां-हांहां
3डी फेस रिकग्निशन
---नहीं
बैरोमीटर
---नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
---नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.