Moto Z2 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

साल 2017 में लॉन्च होने वाली वाली मोटो की सभी सीरीज़ के बारे में लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। और अब हमें समय बीतने के साथ ही हर वेरिएंट के बारे में लीक देखने को मिल रही हैं। एक तरफ़ जहां कथित मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है। वहीं मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की कथित तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2017 16:49 IST
साल 2017 में लॉन्च होने वाली वाली मोटो की सभी सीरीज़ के बारे में लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। और अब हमें समय बीतने के साथ ही हर वेरिएंट के बारे में लीक देखने को मिल रही हैं। एक तरफ़ जहां कथित मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है। वहीं मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की कथित तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं।

सबसे पहले बात मोटो ज़ेड2 की, 9टू5गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्मार्टफोन की कथित लिस्टिंग देखी गई है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का पता चला है। प्रोसेसर के अलावा, लिस्टिंग से खुलासा होता है कि मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 4 जीबी रैम होगा। गौर करने वाली बात है कि, गीकबेंच 4 पर मोटो ज़ेड2 का स्कोर सैमसंग गैलेक्सी एस8 जितना रहा।

मोटो ई4 और ई4 प्लस की कथित लीक तस्वीरों की बात करें तो, इन तस्वीरों को मशहूर टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने पोस्ट किया। इन स्मार्टफोन के कई कलर वेरिएंट भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। क्वांड द्वारा साझा की गईं मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की तस्वीरों के मुताबिक इन फोन को ग्रे, ब्लू, गोल्ड और कई दूसरे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किए जाने वाले इन स्मार्टफोन के एक जैसे कलर भी अलग-अलग दिख रहे हैं। जीएसएमअरीना ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

मोटो ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन के एंड्रॉयड 7.1.1 पर चलने की उम्मीद है। फोन में 5.5 इंच एचडी  (720x1280 पिक्सल), 1.25 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एममटी6737एम कॉर्टेक्स-ए53 क्वाड-कोर चिपसेट, 2 जीबी या 3 जीबी रैम और माली-टी720एमपी2 जीपीयू हो सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा होने की उम्मीद है जो ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। मोटो ई4 प्लस में 16 जीबी स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी हो सकती है। फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एन, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए जा सकते हैं।
Advertisement

मोटो ई4 स्मार्टफोन को भी 17 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसकी डेनसिटी 294 पीपीआई होगी। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया जाएगा। फोन में 8 मेगापिक्सल रियर सेंसर व 2800 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Moto smartphone, moto mobile, Moto e4, moto e4 plus, moto e4 leak

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.