लेनोवो ने जल्द लॉन्च होने वाले अपने 'शानदार' स्मार्टफोन के एक फ़ीचर का किया खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 12:48 IST
लेनोवो इंडिया ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर जल्द ही लॉन्च होने वाले एक स्मार्टफोन का टीज़र इमेज जारी किया था। इस तस्वीर में स्मार्टफोन के रियर पैनल का ऊपरी हिस्सा नज़र आ रहा था। अब कंपनी ने इसी हैंडसेट की एक और तस्वीर जारी की है जो रियर पैनल के निचले हिस्से की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन डुअल-स्पीकर सेटअप वाला है, यानी यूज़र बेहतर ऑडियो क्वालिटी की उम्मीद कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2016 ट्रेड शो में लॉन्च किया जाना है।

सोमवार को जारी की गई तस्वीर के साथ लिखा गया, "शानदार ऑडियो क्वालिटी वाले हैंडसेट के लिए तैयार रहिए। यह डॉल्बीएटमस टेक्नोलॉजी से लैस है।" टीज़र इमेज में हैंडसेट के निचले हिस्से में दो स्पीकर नज़र आ रहे हैं। यह दिखने में लेनोवो लेमन 3 जैसा है। माना जा रहा है कि चीन में लॉन्च किए गए इस हैंडसेट को अब ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च किया जाएगा।

संभव है कि इस स्मार्टफोन को भारत के साथ अन्य मार्केट में लेनोवो लेमन 3 प्लस के नाम से लॉन्च किया जाए। यहां पर 'प्लस' ज्यादा पावरफुल हैंडसेट और बड़े डिस्प्ले की ओर इशारा करता है। फिलहाल, किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं हो पाई है।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने लेमन 3 स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट को कंपनी की शॉपिंग वेबसाइट पर 699 रेनमेन्बी (करीब 7,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। यही कीमत शाओमी रेडमी 3 की भी है।

लिस्टिंग के मुताबिक, लेनोवो लेमन 3 एक डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय 4जी स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 441 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 2 जीबी का रैम दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो लेमन 3 स्मार्टफोन 4जी एलटीई नेटवर्क, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी 2.0 और जीपीएस को सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142x71x7.99  मिलीमीटर है और वज़न 142 ग्राम। इसमें 2750 एमएएच की बैटरी है। यह 4जी नेटवर्क पर 15 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी और 2जी नेटवर्क पर 32 घंटे का टॉक टाइम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  4. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  5. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  6. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  8. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  9. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  10. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.