लेनोवो का लॉन्च इवेंट 25 जुलाई को, मोटो एक्स4 हो सकता है लॉन्च

ऐसा लगता है कि जल्द ही हमें मोटो-ब्रांड के नए हैंडसेट देखने को मिल सकतें हैं। लेनोवो ने 25 जुलाई को न्यूयॉर्क में होने वाले एक मोटोरोला लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। ख़ास बात है कि कंपनी ने इवेंट और स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जुलाई 2017 12:18 IST
ऐसा लगता है कि जल्द ही हमें मोटो-ब्रांड के नए हैंडसेट देखने को मिल सकतें हैं। लेनोवो ने 25 जुलाई को न्यूयॉर्क में होने वाले एक मोटोरोला लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। ख़ास बात है कि कंपनी ने इवेंट और स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने सिर्फ इतना बताया है कि यह एक मोटोरोला इवेंट होगा जो इसी महीने आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इस इवेंट में मोटो ज़ेड2 और मोटो ज़ेड2 फोर्स को भी लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है जबकि मोटो ज़ेड2 फोर्स में शैटरशील्ड डिस्प्ले  होने की उम्मीद है।

कंपनी द्वारा भेजे गए लॉन्च इनवाइट को द वर्ज ने साझा किया है। कंपनी ने इनवाइट में हैशटैग ‘#hellomotoworld’ और टैगलाइन “you won’t want to miss this.” का इस्तेमाल किया है। इनवाइट में मोटोरोला का ज़िक्र किया गया है लेकिन जैसा कि हमने पहले बताया किसी स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बहरहाल, हाल ही में लेनोवो के आने वाले मोटो एक्स4 स्मार्टफोन के बारे में लगातार लीक में जानकारी सामने आई है। और उम्मीद है कि कंपनी न्यूयॉर्क में होने वाले इवेंट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करे।
 

मोटो एक्स4 के लीक स्पेसिफिकेशन
Advertisement
वेंचरबीट के इवान ब्लास ने रिपोर्ट दी थी कि मोटो एक्स4 को इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी की योजना की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से थी। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ममोटो एक्स4 में एक एल्युमिनियम बॉडी और 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है। हाल ही में लीक हुई एक तस्वीर से पता चला था कि मोटो एक्स4 कर्व्ड स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है।

स्मार्टफोन की सबसे ख़ास फ़ीचर इसमें दिया जाने वाला डुअल कैमरा सेटअप बताया जा रहा है जो 8 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में सेल्फी और वीडियो  चैट के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। मोटो एक्स4 के वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए आईपी68 सर्टिफिकेट के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में आगे की तरफ़ फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जिससे डिवाइस को अनलॉक करने के साथ-साथ दूसरे नेविगेशन कंट्रोल भी किए जा सकेंगे।
Advertisement

आने वाले मोटो एक्स4 के एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने की ख़बरें हैं। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलेगा। फोन में 4 जीबी रैम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3000 एमएएच बैटरी होने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि, मोटो एक्स4 पहला नॉन-गूगल स्मार्टफोन हो सकता हैर जो गूगल के प्रोजेक्ट फाई एमवीएनओ सर्विस को सपोर्ट करेगा। इसके जरिए यूज़र अलग-अलग कैरियर के बीच बेहद आसानी से स्विच कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Moto x4, Moto x4 leak specification, moto x4 launch event

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.