Lenovo Legion Pro Gaming Phone के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक

प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ Lenovo Legion Pro गेमिंग फोन के डिज़ाइन का खुलासा भी हुआ है। हालांकि, प्रो-वेरिएंट के अलावा इसके नॉन-प्रो वेरिएंट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Lenovo Legion Pro Gaming Phone के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक

Lenovo Legion गेमिंग फोन पहले चीन में होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Snapdragon 865+ प्रोसेसर से लैस होगा Lenovo का गेमिंग फोन
  • नॉन-प्रो वेरिएंट से संबंधित कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई
  • लेनोवो लीजन प्रो गेमिंग फोन में दिया जाएगा 90 वॉट सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट
विज्ञापन
Lenovo Legion Gaming Phone चीन में 22 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। अब लॉन्च से कुछ दिन पहले Lenovo Legion Pro Gaming Phone ई-रिटेलर JD.com पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई है। इस फोन के बैक पैनल पर LED लोगो मिलेगा, इसके अलावा फोन में दो रियर कैमरे मौजूद हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो लिस्टिंग में स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर, 90 वॉट सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट व 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट का ज़िक्र है। हालांकि, कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी लिस्टिंग में सामने नहीं आई है।

JD.com लिस्टिंग में प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ Lenovo Legion Pro गेमिंग फोन के डिज़ाइन का खुलासा भी हुआ है। हालांकि, प्रो-वेरिएंट के अलावा इसके नॉन-प्रो वेरिएंट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। JD.com 22 जुलाई तक फोन की प्री-बुकिंग कर रहा है। फ्रंट की बात करें, तो सामने आई तस्वीर में किसी तरह का होल-पंच या फिर नॉच नज़र नहीं आया है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फोन का सेल्फी कैमरा कैसे और किस तरह प्लेस किया जाएगा।

फोन के डिस्प्ले के चारों ओर कम से कम बेजल्स दी गई है और ईयरपीस को सबसे ऊपर स्थित किया गया है। लेनोवो लीजन प्रो गेमिंग फोन के बैक पैनल के मध्य में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। लेनोवो का लोगो भी बीच में स्थित है, हालांकि इसे कैमरा के दायीं ओर नीचे की तरफ स्थित किया गया है। फोन के बैक पैनल का डिज़ाइन काफी खास है, जिसके कुछ हिस्से में रग्ड टेक्सचर दिया गया है। इन सब के अलावा फोन के बैक पैनल पर आपको टेक्स्ट भी लिखा दिखेगा, जो है ‘Stylish outside, Savage inside।'

JD.com लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। पता चला है कि लेनोवो लीजन प्रो गेमिंग फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 90 वॉट सुपर फ्लैश चार्ज और 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।

आपको बता दें, हाल ही में यह लेनोवो फोन 15 जीबी रैम जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हुआ था। बताया जा रहा है कि इस फोन में डुअल टाइप-सी पोर्ट मौजूद होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »