Lenovo जुलाई में ला रही है अपना पहला गेमिंग फोन, ये होंगी खूबियां

Lenovo Legion gaming phone में Snapdragon 865 चिपसेट होगा। स्मार्टफोन जबरदस्त 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा और कंपनी का कहना है कि Lenovo Legion गेमिंग फोन एक बेहतरीन कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 जून 2020 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion गेमिंग फोन में होगा Snapdragon 865 चिपसेट
  • जबरदस्त 90 वाट फास्ट चार्जिंग और बेहतरीन कूलिंग सिस्टम होने का दावा
  • लीक्स का दावा 144Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट से होगा लैस

Lenovo Legion गेमिंग फोन में 90 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा

Lenovo Legion गेमिंग स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसके नाम को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अभी के लिए इसे लेनोवो लीजन ही कहा जा रहा है। फोन को लेकर हाल फिलहाल में कई टीज़र्स और लीक्स देखने को मिल चुके हैं और अब कंपनी ने एक वीबो पोस्ट के जरिए साझा किया है कि लेनोवो का पहला गेमिंग फोन जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट Lenovo Legion गेमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई नई जानकारी नहीं देता है। अब तक, कंपनी द्वारा जारी किए टीज़र्स के जरिए हमें कुछ ही स्मार्टफोन की जानकारी मिली है, लेकिन हम इसके लीक्स की बदौलत भी इसके बारे कुछ जानकारियां रखते हैं।
 

Lenovo Legion gaming phone launch date

वीबो पर लेनोवो के लीजन गेमिंग फोन अकाउंट पर एक लाल रंग में लीजन लोगो को दिखाने वाली तस्वीर है। यह कहता है कि जुलाई में फोन को पेश किया जाएगा, लेकिन सटीक तारीख साझा नहीं करता है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में लॉन्च के बारे में अधिक जानकारी देगी, यह देखते हुए कि कंपनी ने अपने गेमिंग स्मार्टफोन के लिए वीबो पर यह समर्पित अकाउंट भी बनाया हुआ है।
Advertisement
 

Lenovo Legion gaming phone specifications (teased)

कंपनी द्वारा जारी किए गए पिछले टीज़र के अनुसार, फोन में Snapdragon 865 चिपसेट होगा। स्मार्टफोन जबरदस्त 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा और कंपनी का कहना है कि Lenovo Legion गेमिंग फोन एक बेहतरीन कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।
 

Lenovo Legion gaming phone specifications (expected)

मई की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में लेनोवो लीजन गेमिंग फोन के स्क्रीनशॉट को साझा किया गया था, जो उसमें काफी अनोखे डिज़ाइन के साथ दिखाई दिया। प्रतीत होता है कि इसमें दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं, रियर कैमरे बैक पैनल के लगभग सेंटर में सेट हैं और कोनों में एक एंगल्ड डिज़ाइन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह LPDDR5 रैम और यूएफएस 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज से लैस आएगा। लीक्स यह भी दावा करती हैं कि Lenovo Legion गेमिंग फोन में 20-मेगापिक्सल सेंसर के साथ सिंगल फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा, जबकि पीछे की तरफ 64-मेगापिक्सल सेंसर और 16-मेगापिक्सल सेंसर हो सकता है। लेनोवो लीजन गेमिंग फोन में 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Phone, Lenovo Legion, Lenovo Legion Gaming phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.