Lenovo K9 है चार कैमरों वाला स्मार्टफोन, कीमत 9,000 रुपये से कम

Lenovo K9 की कीमत 8,999 रुपये है। यह 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज से लैस है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2018 18:05 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 3.9 पर चलेगा
  • मीडियाटेक एमटी6762 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैै Lenovo K9
  • Lenovo K9 में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है

Lenovo K9 की कीमत 8,999 रुपये है

बहुत दिनों बाद Lenovo ब्रांड ने भारतीय मार्केट में वापसी की है। कंपनी ने नए Lenovo K9 को लॉन्च किया है। इसके साथ बड़ी बैटरी वाले Lenovo A5 स्मार्टफोन को भी पेश किया गया है। लेनोवो की के सीरीज़ का यह हैंडसेट बिना नॉच वाली स्क्रीन के साथ आता है। Lenovo K9 की अहम खासियत कैमरे हैं। इसमें दो रियर कैमरे और दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही कैमरा सेटअप फ्लैश सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। देखा जाए तो Lenovo K8 का अपग्रेड माना जा रहा यह हैंडसेट बेहतर डिज़ाइन और दमदार कैमरे के साथ आता है, लेकिन बैटरी डिपार्टमेंट में कटौती की गई है।
 

Lenovo K9 की भारत में कीमत

Lenovo K9 की कीमत 8,999 रुपये है। यह 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस फोन को ब्लैक और ब्लू रंग में बेचा जाएगा। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगा।
 

Lenovo K9 स्पेसिफिकेशन

लेनोवो के9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 3.9 पर चलेगा। यह हाइब्रिड डुअल सिम हैंडसेट है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6762 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अब बात Lenovo K9 के कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर जुगलबंदी में काम करेंगे। फ्रंट और रियर कैमरे फ्लैश के साथ आते हैं। लेनोवो के9 की बैटरी 3000 एमएएच की है। याद रहे कि लेनोवो के8 को 4000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था।
Advertisement

Lenovo K9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। लेनोवो के9 का डाइमेंशन 153.8x72.9x7.95 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Clean UI
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Questionable construction quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6762

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.