Lenovo K9 और Lenovo A5 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 1 नवंबर से

Lenovo ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Lenovo K9 और Lenovo A5 स्मार्टफोन पेश किया था। अब जानकारी मिली है कि दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री 1 नवंबर से शुरू होने वाली Flipkart Big Diwali Sale में होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2018 13:17 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo K9 है चार कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • Lenovo A5 के हैं दो वेरिएंट
  • दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे
Lenovo ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Lenovo K9 और Lenovo A5 स्मार्टफोन पेश किया था। अब जानकारी मिली है कि दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री 1 नवंबर से शुरू होने वाली Flipkart Big Diwali Sale में होगी। बता दें कि Lenovo K9 की कीमत 8,999 रुपये है और Lenovo A5 का दाम 5,999 रुपये से शुरू होता है। सेल में लेनोवो के9 ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा, जबकि लेनोवो ए5 ब्लैक व गोल्ड रंग में।

Lenovo A5 के प्रमुख फीचर की बात करें तो फोन में जान फूंकने के लिए 4,000एमएएच की बैटरी, सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Lenovo A5 में मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

Lenovo K9 की अहम खासियत कैमरे हैं। इसमें दो रियर कैमरे और दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही कैमरा सेटअप फ्लैश सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। देखा जाए तो Lenovo K8 का अपग्रेड माना जा रहा यह हैंडसेट बेहतर डिज़ाइन और दमदार कैमरे के साथ आता है, लेकिन बैटरी डिपार्टमेंट में कटौती की गई है।
 

Lenovo K9 की भारत में कीमत

Lenovo K9 की कीमत 8,999 रुपये है। यह 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस फोन को ब्लैक और ब्लू रंग में बेचा जाएगा। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगा।
Advertisement
 

Lenovo K9 स्पेसिफिकेशन

लेनोवो के9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 3.9 पर चलेगा। यह हाइब्रिड डुअल सिम हैंडसेट है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6762 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अब बात Lenovo K9 के कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर जुगलबंदी में काम करेंगे। फ्रंट और रियर कैमरे फ्लैश के साथ आते हैं। लेनोवो के9 की बैटरी 3000 एमएएच की है। याद रहे कि लेनोवो के8 को 4000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था।
Advertisement

Lenovo K9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। लेनोवो के9 का डाइमेंशन 153.8x72.9x7.95 मिलीमीटर है।
 

Lenovo A5 की भारत में कीमत

लेनोवो ए5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट ब्लैक और फाइन गोल्ड रंग में बेचे जाएंगे। Lenovo A5 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Lenovo A5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Lenovo A5 जेडयूआई 3.9 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। लेनोवो ए5 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Lenovo A5 में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी/3 जीबी रैम है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। अब बात कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर रहेगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/2.2 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए मोनोक्रोम फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.2 है।
 

कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 146.2x70.86x9.8 मिलीमीटर और इसका वजन 160 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Clean UI
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Questionable construction quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6762

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo K9, Lenovo A5

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  6. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  8. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.