Lenovo K8 Plus भारत में 6 सितंबर को होगा लॉन्च

लेनोवो ने हाल ही में स्टॉक एंड्रॉयड इंटरफेस से वाइब प्योर यूआई ख़त्म करने के बाद अपनी के सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लॉन्च के पहले, लेनोवो द्वारा एक और के सीरीज़ स्मार्टफोन के8 प्लस पर काम करने की ख़बरें थीं। इस स्मार्टफोन को भी एक बेंचमार्क लिस्टिंग वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2017 16:28 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो सोशल मीडिया पर स्मार्टफोन के टीज़र जारी कर रही है
  • फ्लिपकार्ट, स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी का खुलासा कर रही है
  • लेनोवो के8 प्लस में दो रियर कैमरे व स्टॉक एंड्रॉयड वर्ज़न होगा
लेनोवो ने हाल ही में स्टॉक एंड्रॉयड इंटरफेस से वाइब प्योर यूआई ख़त्म करने के बाद अपनी के सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लॉन्च के पहले, लेनोवो द्वारा एक और के सीरीज़ स्मार्टफोन के8 प्लस पर काम करने की ख़बरें थीं। इस स्मार्टफोन को भी एक बेंचमार्क लिस्टिंग वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। लेनोवो इंडिया ने ट्विटर पर अपने के8 प्लस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही, फ्लिपकार्ट ने भी आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि स्मार्टफोन 6 सितंबर को पेश किया जाएगा और एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

मंगलवार को, लेनोवो इंडिया ने ट्विटर पर के8 प्लस का एक टीज़र वीडियो पोस्ट किया। इस टीज़र में स्मार्टफोन के बांयीं तरफ़ एक अलग मीडिया बटन दिख रहा है। वीडियो टीज़र इस टैगलाइन के साथ खत्म होता है,  "Do you look at your smartphone and always #KraveForMore? It's time to end that with the new and powerful #LenovoK8Plus. Coming soon!".

फ्लिपकार्ट ने अपनी रिलीज़ में कहा कि, आने वाला लेनोवो के8 प्लस एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। हालांकि, फोन की कीमत की सही जानकारी का खुलासा लॉन्च के समय ही होगा। लेनोवो इस फोन में भी लेटेस्ट नूगा वर्ज़न के साथ स्टॉक एंड्रॉयड देगी। बहरहाल, फ्लिपकार्ट का कहना है कि स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक टीज़र में बोकेह इफेक्ट को दिखाया गया है। हालांकि, यह आर्टिकल लिखे जाने तक हमें लेनोवो के सोशल हैंडल पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं दिखी। लेनोवो के8 नोट में डुअल रियर कैमरा है और ऐसा लगता है कि एक जैसे फ़ीचर वाला यह लेनोवो का एक दूसरा स्मार्टफोन होगा।

जैसा कि हमने बताया कि, लेनोवो के8 प्लस को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा, 1.7 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी25 (एमटी6757सीडी) प्रोसेसर है। लेनोवो के8 प्लस की बेंचमार्क लिस्टिंग से फोन में 3 जीबी रैम होने का भी पता चला था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.