Lenovo K8 Note अब ओपन सेल में उपलब्ध, मिल रहे हैं स्पेशल ऑफर

लेनोवो ने पिछले महीने भारत में अपना के8 नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि लेनोवो के8 नोट स्मार्टफोन 15 सितंबर, शुक्रवार से अमेज़न इंडिया पर ओपन सेल में मिलेगा। कंपनी का दावा है कि पिछले महीने अमेज़नडॉटइन पर हुई सेल में नोट 8 स्मार्टफोन 8 मिनट के अंदर सोल्ड आउट हो गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 सितंबर 2017 09:38 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन अब अमेज़न इंडिया पर ओपन सेल में मिल रहा है
  • 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है
  • लेनोवो के8 नोट की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है
लेनोवो ने पिछले महीने भारत में अपना के8 नोट (रिव्यू)  स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि लेनोवो के8 नोट स्मार्टफोन 15 सितंबर, शुक्रवार से अमेज़न इंडिया पर ओपन सेल में मिलेगा। कंपनी का दावा है कि पिछले महीने अमेज़नडॉटइन पर हुई सेल में नोट 8 स्मार्टफोन 8 मिनट के अंदर सोल्ड आउट हो गया था। अमेज़न इंडिया पर शुक्रवार को होने वाली Lenovo K8 Note ओपन सेल में स्पेशल एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जो स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है।


लेनोवो के8 नोट के 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। के8 नोट फाइन गोल्ड और वैनम ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। ओपन सेल डेज़ के स्पेशल ऑफर के तहत, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा, एचएसबीसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये कैशबैक का ऑफर भी है।

(स्मार्टफोन की दुनिया के वीडियो देखने के लिए गैजेट्स 360 के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें)
Advertisement

Lenovo K8 Note की भारत में कीमत व ऑफर
 भारत में इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शुरुआती वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। महंगा वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, लेनोवो के8 नोट को अमेज़न इंडिया से खरीदने पर मोटो स्पोर्ट्स हेडफोन पर 900 रुपय की छूट मिलेगी। वहीं किंडल ईबुक्स पर (300 रुपये तक) पर 80 प्रतिशत छूट के अलावा आइडिया का डेटा ऑफर भी है। आइ़डिया, 56 दिनों के लिए 343 रुपये के प्लान में 64 जीबी 4जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल दे रही है।
Advertisement

Lenovo K8 Note के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम लेनोवो के8 नोट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक एमटी6797 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर के साथ आपके पास चुनने के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होगा।
Advertisement

अब बात Lenovo K8 Note के सबसे अहम फीचर रियर कैमरा सेटअप की। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस सेंसर की मदद से बोकेह इफेक्ट आता है। रियर कैमरे के साथ डुअल-एलईडी सीसीटी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। लेनोवो के8 नोट के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

लेनोवो के8 नोट के दोनों वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और  3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा जिसे रियर कैमरे के नीचे जगह मिली है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android Nougat
  • Solid build quality
  • Dedicated slots for SIM and MicroSD cards
  • Customisable Music Key
  • TheaterMax VR support
  • Bad
  • Gets warm quickly
  • Poor low-light camera performance
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स23

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.