Lenovo K8 Note की बिक्री आज से अमेज़न इंडिया पर होगी शुरू

लेनोवो ने इसी महीने अपना नया के8 नोट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। लेनोवो का यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं। Lenovo K8 Note शुक्रवार से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अगस्त 2017 10:34 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 नोट की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है
  • यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • दो रियर कैमरे वाले लेनोवो के8 नोट के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए
लेनोवो ने इसी महीने अपना नया के8 नोट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। लेनोवो का यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं। Lenovo K8 Note शुक्रवार से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन के लिए दोपहर 12 बजे सेल शुरू होगी। इस हैंडसेट को फाइन गोल्ड और वेनम ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Lenovo K8 Note की भारत में कीमत
लेनोवो के8 नोट की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होती है। भारत में इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शुरुआती वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। महंगा वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा।

Lenovo K8 Note के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
डुअल सिम लेनोवो के8 नोट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक एमटी6797 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर के साथ आपके पास चुनने के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होगा।


अब बात Lenovo K8 Note के सबसे अहम फीचर रियर कैमरा सेटअप की। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस सेंसर की मदद से बोकेह इफेक्ट आता है। रियर कैमरे के साथ डुअल-एलईडी सीसीटी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। लेनोवो के8 नोट के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

लेनोवो के8 नोट के दोनों वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और  3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। रिटेल बॉक्स में आपको 15 वॉट का रैपिड चार्जर भी मिलेगा। बैटरी 24.7 घंटे तक का टॉक टाइम और 378 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
Advertisement

लेनोवो के8 नोट का डाइमेंशन 154.5x75.9x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा जिसे रियर कैमरे के नीचे जगह मिली है। कंपनी ने बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए डॉल्बी एटमस तकनीक देने की बात कही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android Nougat
  • Solid build quality
  • Dedicated slots for SIM and MicroSD cards
  • Customisable Music Key
  • TheaterMax VR support
  • Bad
  • Gets warm quickly
  • Poor low-light camera performance
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स23

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.