Lenovo के नए स्मार्टफोन के बारे में चला पता, स्पेसिफिकेशन लीक

लेनोवो अपनी के सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कुछ दिनों पहले बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लेनोवो के520 मॉडल नंबर वाले एक के सीरीज़ डिवाइस को लिस्ट किा गया था। और अब, चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर Lenovo K320t नाम का एक नया हैंडसेट देखा गया है।

Lenovo के नए स्मार्टफोन के बारे में चला पता, स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • लेनोवो के320 को टीना पर लिस्ट किया गया है
  • इस लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं
  • फोन की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है
विज्ञापन
लेनोवो अपनी के सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कुछ दिनों पहले  बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लेनोवो के520 मॉडल नंबर वाले एक के सीरीज़ डिवाइस को लिस्ट किा गया था। और अब, चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर Lenovo K320t नाम का एक नया हैंडसेट देखा गया है। टीना लिस्टिंग से ना केवल स्मार्टफोन की तस्वीर लीक हुई है बल्कि फोन के अहम स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

लिस्टिंग के मुताबिक, लेनोवो के320टी में एक 5.7 इंच एचडी+ डिस्प्ले होगा जिसका रिज़ॉल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल होगा। इस डिवाइस में एक 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। रैम के लिए 2 जीबी या 3 जीबी का विकल्प दिया जा सकता है। हैंडसेट को 16 जीबी या 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव हो पाएगा। टीना लिस्टिंग में कुल दो कैमरे का ज़िक्र है लेकिन जो तस्वीर पोस्ट की गई है उसमें एलईडी फ्लैश के साथ एक डुअल रियर कैमरा देखा जा सकता है। जबकि आगे की तरफ़ स्मार्टफोन में एक 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखा जा सकता है।

आने वाला डुअल सिम लेनोवो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। फोन में 3000 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फ़ीचर हो सकते हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन  155.2 x 73.5 x 8.5 मिलीमीटर जबकि वज़न 153.8 ग्राम होगा। इस डिवाइस को ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। टीना लिस्टिंग में फोन के ग्रेविटी सेंसर, डिस्टेंस सेंसर और लाइट सेंसर के साथ आने की जानकारी दी गई है।

अभी लेनोवो के इस डिवाइस की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में लीक के जरिए इस बारे में जानकारी मिल सकती है। पाठकों को हमारी सलाह है कि अभी इस डिवाइस के बारे में मिली सभी जानकारी लीक व रिपोर्ट पर आधारित है, इसलिए इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें। और कंपनी द्वारा किसी भी आधिकारिक दिए जाने तक इंतज़ार करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »