• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lenovo EA400 क्लिप ऑन ईयरबड्स 24 घंटे के प्लेबैक बैकअप के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo EA400 क्लिप-ऑन ईयरबड्स 24 घंटे के प्लेबैक बैकअप के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo EA400 को चीन में 199 युआन (करीब 2,350 रुपये) में लॉन्च किया गया है और यह JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Lenovo EA400 क्लिप-ऑन ईयरबड्स 24 घंटे के प्लेबैक बैकअप के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Lenovo

ख़ास बातें
  • Lenovo EA400 को चीन में 199 युआन (करीब 2,350 रुपये) में लॉन्च किया गया है
  • यह JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • Lenovo EA400 ईयरबड्स में 13mm डायनेमिक ड्राइवर मिलते हैं
विज्ञापन
Lenovo EA400 ईयरबड्स को चीन में लॉन्च किया गया है। इसमें अनूठा G-शेप क्लिप-ऑन डिजाइन मिलता है, जो कंपनी के मुताबिक, आरामदायक और सुरक्षित फिट देता है। 13mm डायनेमिक ड्राइवर और बायो-डायाफ्राम तकनीक के साथ आने वाले ईयरबड्स हाई-रिजॉल्यूशन साउंड, डीप बेस और मिनिमम ऑडियो लीक देने के लिए मार्केट किए जा रहे हैं। कंपनी का दावा है कि नए EA400 ईयरबड्स 10-मीटर की रेंज में काम कर सकते हैं। इनमें नॉइज कैंसलेशन के साथ एक डुअल-माइक्रोफोन सेटअप मिलता है। Lenovo EA400 प्रति चार्ज 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं।

Lenovo EA400 को चीन में 199 युआन (करीब 2,350 रुपये) में लॉन्च किया गया है और यह JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

खासियतों की बात करें, तो Lenovo EA400 ईयरबड्स में 13mm डायनेमिक ड्राइवर मिलते हैं, जो 20Hz से 20,000Hz की फ्रिक्वेंसी रेंज को कवर करते हैं। इनमें बायो-डायाफ्राम तकनीक का यूज किया गया है, जबकि डायरेक्शनल साउंडवेव फोकसिंग ऑडियो के रिसाव को कम करता है। EA400 ईयरबड्स में म्यूजिक, कॉल और वॉयस असिस्टेंट को मैनेज करने के लिए टच कंट्रोल फीचर है। यह Android, iOS और Windows डिवाइस के साथ कंपेटिबल है।

ईयरबड ब्लूटूथ 5.4 तकनीक के साथ आते हैं और ये 10 मीटर तक की रेंज का दावा करते हैं। इनमें एक डुअल माइक्रोफोन सेटअप और नॉइज-कैंसलिंग फीचर है, जो कॉल क्वॉलिटी को बढ़ाने का दावा करते हैं।

लेनोवो ईयरबड्स टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और लो-पावर चिप से लैस हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं। चार्जिंग केस के साथ, ईयरबड्स 24 घंटे का एक्सटेंडेड प्लेबैक टाइम देने का दावा करते हैं। पानी और पसीने से बचाव के लिए इन्हें IPX4 रेट किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »