एलईईको एलई2, एलई2 प्रो और एलई मैक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2016 17:50 IST
चीनी टेक कंपनी एलईईको ने बुधवार को चीन में तीन अगली जेनरेशन स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया। एलईईको ने तीन नए स्मार्टफोन एलई2, एलई2 प्रो और एलई मैक्स2 चीन में लॉन्च कर दिए। ये तीनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए एलई 1, एलई प्रो और एलई मैक्स के अपग्रेड फोन हैं। 

कंपनी का कहना है कि दुनिया के ये पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं दिया गया है और इसकी जगह यूएसबी टाइप-सी ऑडियो कनेक्टर दिया गया है।  तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.6.01 स्किन दी गई है।  तीनों फोन वीआर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेंगे। कंपनी ने चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित इस लॉन्च इवेंट में इन स्मार्टफोन के अलावा एक वीआर हेडसेट भी पेश किया जो चीन में मई से मिलना शुरू हो जाएगा।  
 

एलई मैक्स 2 में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 515 पीपीआई है। यह फोन फ्लैगशिप 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर केसाथ आता है। रैम 6 जीबी है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया गया है।

एलई मैक्स 2 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर वाला रियर कैमरा दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में दी गई 3100 एमएएच की बैटरी क्वलकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर दिए गए हैं। तीनों स्मार्टफोन यूएसबी-टाइप सी सपोर्ट करते हैं। एलई मैक्स 2 स्मार्टफोन 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

पिछले फोन एलई मैक्स से तुलना करें तो एलई मैक्स 2 रैम, फ्रंट कैमरा और प्रोसेसर में ज्यादा बेहतर है। हालांकि, डिस्प्ले साइज़ और बैटरी क्षमता में थोड़ा बहुत समझौता किया गया है।
Advertisement
 

एलईईको एलई 2 में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर के साथ आता है। 3 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू है। डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फीचर के साथ एलई 2 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैटरी 3000 एमएएच की है और कनेक्टिविटी फीचर एलई मैक्स 2 की तरह ही हैं। एलई 2 की कीमत अभी चीन में 200 डॉलर (करीब 13,200 रुपये) रखी गई है। एलई 2 स्मार्टफोन पिछले एलई 1 से प्रोसेसर, कैमरा, स्टोरेज और बैटरी के मामले में बेहतर है।

वहीं एलईईको एलई 2 प्रो में डिस्प्ले, फ्रंट कैमरा, इनबिल्ट स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर एलई 2 की तरह ही हैं। हालांकि, प्रो वेरिएंट है इसलिए इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement


ज्ञात हो कि बीजिंग में हुए लॉन्च इवेंट के लिए एलईईको ने हमारे संवाददता के आने-जाने और रहने का खर्च उठाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  5. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  8. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  9. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  10. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.