लेईको ले प्रो 3 व ले एस3 स्मार्टफोन लॉन्च, कंपनी ने अमेरिका में रखा कदम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2016 12:28 IST
ख़ास बातें
  • लेईको ने अमेरिका में ले प्रो 3 व ले एस3 किए लॉन्च
  • इसके अलावा कंपनी ने दो टीवी भी पेश किए
  • कंपनी ने अपनी नई जेनरेशन लेसी कार भी पेश की
लेईको ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका में एंट्री कर ली है और कई नए प्रोडक्ट भी लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने बुधवार को एक सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक इवेंट में अमेरिका में लॉन्च होने वाले अपने सभी प्रोडक्ट की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में तीन मुख्य प्रोडक्ट ले प्रो 3 जिसकी कीमत 399 डॉलर (करीबब 26,700 रुपये) ले एस3 जिसकी कीमत 249 डॉलर (करीब 16,700 रुपये) और यूमैक्स 85 4के टेलीविजन जिसकी कीमत 4,999 डॉलर (करीब 3,34,000 रुपये) है।

हालांकि, ऐसा लगता है कि लेईको अपने हार्डवेयर से ज्यादा ग्राहकों को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ और वेल्यू-ऐडेड फ़ीचर (ईकोपास) के लिए आकर्षित करना चाहती है। लेईको स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा जबकि लेईको टीवी एक साल के ईकोपास सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। कंपनी फोन पर दो साल की वारंटी जबकि टीवी पर तीन साल की वारंटी के साथ 5 टीबी लेक्लाउड स्टोरेज स्पेस, फैनडोर पर अनलिमिटेड मूवी, लेमॉल पर एक्सक्लूसिव सेल और लेऐप के एड-ऑन कंटेट पार्टनर के साथ डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। ये डिवाइस 2 नवंबर से लेमॉलडॉटकॉम पर फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध होंगे।
 

ले प्रो 3 स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 4070 एमएएच की बैटरी है। यह फोन ग्रे व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ले एस3 के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक ले 2 स्मार्टफोन जैसे हैं। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन ग्रे, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.