एलई 1एस स्मार्टफोन 25 फरवरी से बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 फरवरी 2016 12:19 IST
एलईईको ने जानकारी दी है कि भारत में उसका एलई 1एस स्मार्टफोन 25 फरवरी से बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा। पहले की तरह एलई 1एस कंपनी के एक्सक्लूसिव रिटेल पार्टनर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

चीन की इस कंपनी ने यह भी बताया कि वह 25 फरवरी को एलईईको डे के तौर पर मनाएगी। इस दिन कंपनी के करीब 8 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे। इस कंपनी को पहले एलईटीवी के नाम से जाना जाता था। एलईईको के 10,999 रुपये में मिलने वाले एलई 1एस स्मार्टफोन को ग्राहकों द्वारा खासा पसंद किया गया है। कंपनी ने बताया कि हैंडसेट के लिए अब तक 20 लाख से ज्यादा यूज़र ने रजिस्टर किया है। वह अब तक 2 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचने में सफल रही है।

एलई 1एस में बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 प्रोसेसर है। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित ईयूआई 5.5 यूआई पर चलेगा।

याद दिला दें कि एलईटीवी एलई 1एस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईएसपी डिस्प्ले, 3 जीबी का रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3जी और 4जी एलटीई शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 151.1x74.2x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। एलई 1एस में 3000 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.