Lava Z71 लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे से है लैस

Lava Z71 एंड्रॉयड पाई पर आधारित Star OS 5.1 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 जनवरी 2020 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Lava Z71 एंड्रॉयड पाई पर आधारित Star OS 5.1 पर चलता है
  • स्मार्टफोन की बैटरी 3,200 एमएएच की है
  • लावा ज़ेड71 की कीमत 6,299 रुपये है
Lava Z71 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लावा ब्रांड के इस फोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन मौज़ूद है। यह वाटरड्रॉप नॉच, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 3,200 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। यह एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें फेस अनलॉक है। फोन की बिक्री Flipkart पर शुरू हो चुकी है। लावा ज़ेड71 से पहले कंपनी ने मार्केट में Lava Z41 को उतारा था। यह एंड्रॉयड पाई (गो एडिशन) पर चलता है और इसमें 2,500 एमएएच की बैटरी है।
 

Lava Z71 price in India, offers

लावा ज़ेड71 की कीमत 6,299 रुपये है और इसकी सेल Flipkart पर शुरू भी हो गई है। फोन को रूबी रेड और स्टील ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च ऑफर्स के तौर पर जियो सब्सक्राइबर्स को 1,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 50 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। 1,200 रुपये कैशबैक राशि के बदले 50 रुपये वाले 24 वाउचर्स दिए जाएंगे। 50 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा के लिए 5 जीबी डेटा के 10 वाउचर उपलब्ध कराए जाएंगे।
 

Lava Z71 specifications

डुअल-सिम Lava Z71 एंड्रॉयड पाई पर आधारित Star OS 5.1 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और 295 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ का मीडियाटेक हीलियो ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Lava Z71 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोफेशनल मोड, एआई स्टूडियो मोड और कई अन्य फीचर्स कैमरा ऐप में दिए गए हैं।

स्मार्टफोन की बैटरी 3,200 एमएएच की है। इसके बारे में 50 घंटे के टॉक टाइम, 9 घंटे के वेब ब्राउज़िंग, 8.5 घंटे के वीडियो प्लेबैक और 485 घंटे के स्टैंडबाय टाइम का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो यूएसबी, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई हॉटस्पॉट शामिल हैं। फोन का वज़न 150 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 145.6x70.9x9 मिलीमीटर है। लावा के इस फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.