Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, कीमत Rs 7,500 से भी कम!

Lava Yuva Star 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Lava Yuva Star 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है।
  • Lava Yuva Star 3 में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।

Lava Yuva Star 3 में 6.75 इंच का LCD कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: LAVA

Lava Yuva Star 3 भारत में बजट फोन के रूप में लॉन्च हो गया है। फोन इससे पहले आए Yuva Star 2 का सक्सेसर है। Lava Yuva Star 3 में अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है। इसमें मैटे फिनिश डिजाइन दिया गया है। फोन में मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। डिवाइस में 8 जीबी तक रैम मिलती है। इसमें UNISOC चिपसेट है। आइए जानते हैं Lava Yuva Star 3 की भारत में कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Lava Yuva Star 3 Price in India

Lava Yuva Star 3 की भारत में कीमत Rs. 7,499 है। फोन में सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट आता है। कंपनी ने इसके साथ में 1 साल की वारंटी और फ्री होम सर्विस सुविधा उपलब्ध करवाने का वादा किया है। फोन की सेल मार्च 2026 से शुरू होगी। इसे lavamobiles.com प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। फोन को इंडस ब्लैक, और सियाचेन व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Lava Yuva Star 3 Specifications

Lava Yuva Star 3 में 6.75 इंच का LCD कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोन HD प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में UNISOC SC9863A चिपसेट है जिसके साथ 4GB फिजिकल रैम, और 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यह 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन Android 15 के Go एडिशन के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है। 

Lava Yuva Star 3 Camera

Lava Yuva Star 3 में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। वर्टीकल पोजीशन में इसके कैमरा प्लेस किए गए हैं। कैमरा रिंग के साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

Advertisement

Lava Yuva Star 3 Processor

Lava Yuva Star 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में USB Type-C फीचर मिलता है जो इसे फास्ट चार्ज करता है। इसके डाइमेंशन 164.96×76.1×8.5mm हैं और वजन 193.7 ग्राम है। 

Lava Yuva Star 3 Connectivity, Security

Lava Yuva Star 3 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 4.2, GPS जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।  सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। इसमें फेस-अनलॉक फीचर भी दिया गया है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.