Lava Yuva 2 जल्द होगा लॉन्च, 7 हजार से कम दाम में मिलेगी 3GB RAM और गजब फीचर्स

Lava Yuva 2 की कीमत 6,999 रुपये होगी, जबकि मौजूदा Yuva 2 Pro की कीमत 7,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 15:03 IST
ख़ास बातें
  • ब्रांड द्वारा जारी फोटो से कंफर्म हुआ कि Lava Yuva 2 की कीमत 6,999 होगी।
  • Yuva 2 स्टोरेज के मामले में 3GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा।
  • लावा Lava Yuva 2 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Lava Yuva 2 Pro में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lava

Lava भारतीय बाजार में अपने युवा ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन Lava Yuva 2 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आगामी स्मार्टफोन अगस्त में दस्तक दे सकता है। यह Lava Yuva 2 Pro की तुलना में ज्यादा किफायती ऑप्शन होगा। यहां हम आपको Lava Yuva 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Yuva 2 की कीमत और उपलब्धता


ब्रांड द्वारा जारी फोटो से कंफर्म होता है कि Lava Yuva 2 की कीमत 6,999 रुपये होगी, जबकि मौजूदा Yuva 2 Pro की कीमत 7,999 रुपये है। सूत्रों के अनुसार, Yuva 2 स्टोरेज के मामले में 3GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि अन्य ब्रांड इस बजट में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज की पेशकश करते हैं। हालांकि कंपनी द्वारा अभी तक Lava Yuva 2 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह पता है कि फोन भारत में ऑफलाइन बाजार पर ज्यादा फोकस करेगा। जबकि, Yuva 2 Pro ई-कॉमर्स साइट अमेजन जैसे और ऑफलाइन चैनल पर भी उपलब्ध था।


Lava Yuva 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Lava Yuva 2 Pro में 6.5 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Helio G37 शामिल है। स्टोरेज के मामले में लावा के आगामी स्मार्टफोन में 4GB RAM और 3GB वर्चुअल RAM दी गई है। वहीं इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 10W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। यह स्मार्टफोन एनोनिमस कॉल रिकॉर्डिंग फीचर का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।  

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good battery life
  • Decent main camera performance in daylight
  • Clean software
  • Bad
  • Performance is below par for the segment
  • Stutters across the user interface
  • Dated software version
  • No IP rating
  • Low-quality display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.