Android 12, 4000mAh बैटरी से लैस Lava X3 जल्द देगा दस्तक, जानें कीमत और फीचर्स

Lava X3 की कीमत करीबन 7 हजार रुपये होगी। इस किफायती स्मार्टफोन के फीचर्स सटीक कैसे होंगे इसकी जानकारी लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 08:54 IST
ख़ास बातें
  • Lava X3 में 6.5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले मिलेगा।
  • लावा देश में Lava X3 को लॉन्च करने का प्लान कर रही है।
  • Lava X3 की कीमत करीबन 7 हजार रुपये होगी।

Photo Credit: Mukul Sharma @stufflistings

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा देश में Lava X3 को लॉन्च करने का प्लान कर रही है।  Lava लगातार भारत में स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। Lava ने बीते महीने Blaze 5G और Blaze Nxt लॉन्च किए थे। अमेजन पर इस आगामी स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव है, जिससे इसकी उपलब्धता कंफर्म होती है। इससे इस स्मार्टफोन के फ्रंट लुक का पता चलता है। Lava X3 की लॉन्च तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसके काफी स्पेसिफिकेशंस और कीमत का ऑनलाइन खुलासा हुआ है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Lava X3 के स्पेसिफिकेशंस


टिपस्टर मुकुल शर्मा (उर्फ स्टफलिस्टिंग) के मुताबिक, Lava X3 में 6.5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले मिलेगा जिसका एचडी+ रेजोल्यूशन होगा। टॉप की ओर वाटरड्रॉप नॉच है। डिस्प्ले के निचले हिस्से में एक थिक चिन है। इस लावा स्मार्टफोन में एक पिल साइज का कैमरा मॉड्यूल है। बैक पैनल पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन लस्टर ग्रीन, आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा।
प्रोसेसर की बात की जाए तो Lava X3 कथित तौर पर 2GHz पर क्लॉक हुए MediaTek Helio प्रोसेसर पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी मिलेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS के साथ आएगा। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल AI ड्यूल रियर कैमरा से लैस होगा। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी-सी पोर्ट होगा।
 

Lava X3 की कीमत


Anvin (@zionsanvin) नाम के एक अन्य टिपस्टर ने बताया है कि Lava X3 की कीमत करीबन 7 हजार रुपये होगी। इस किफायती स्मार्टफोन के फीचर्स सटीक कैसे होंगे इसकी जानकारी लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.