Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन

Lava ने भारत में आज Lava Virat V1 5G और Virat V1 की सेल शुरू कर दी है, जिन्हें बीते हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Lava Virat V1 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Virat V1 5G 13 मेगापिक्सल का एआई कैमरा है।
  • Lava Virat V1 5G में 5000mAh बैटरी दी गई है।

Lava Virat V1 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lava

Lava ने भारत में आज Lava Virat V1 5G और Virat V1 की सेल शुरू कर दी है, जिन्हें बीते हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। Virat V1 5G में 6.75 इंच की डिस्प्ले और UNISOC T8200 प्रोसेसर के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Virat V1 में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले, UNISOC SC9863A प्रोसेसर के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है। ग्राहक आज से इन दोनों ही स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। यहां हम आपको Lava Virat V1 5G और Virat V1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Virat V1 5G, Virat V1 Price

Lava Virat V1 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹11,999 है और Lava Virat V1 की कीमत ₹8,999 रुपये है। पहली सेल के दौरान इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत कम है, लेकिन लॉन्च के दौरान ज्यादा थी। आज यानी कि 31 जुलाई लावा की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से इन खरीदा जा सकता है। Virat V1 5G को Arya Blue और Sonar Gold कलर में आता है, जबकि Virat V1 को Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर में खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Lava Virat V1 5G, Virat V1 Features & Specifications

Lava Virat V1 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Lava Virat V1 में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है। Virat V1 5G में UNISOC T8200 प्रोसेसर और Virat V1 में UNISOC SC9863A प्रोसेसर दिया गया है। Virat V1 5G एंड्रॉयड 16 पर काम करता है, जबकि Virat V1 एंड्रॉयड 15 गो एडिशन के साथ आता है। इन दोनों फोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलती है, वहीं 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज आती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Virat V1 5G और Virat V1 के रियर में 13 मेगापिक्सल का एआई कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। Virat V1 5G में 6000mAh की बैटरी और Virat V1 में 5000mAh बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन की बैटरी 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। दोनों ही फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। Virat V1 5G की लंबाई 165.85 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 210 ग्राम है। वहीं Virat V1 की लंबाई 164.96 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.