Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें

Lava ने घोषणा की है कि Lava Virat V1 5G अगले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Lava Virat सीरीज भारत में 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च की जाएगी।
  • Lava Virat V1 5G और Virat V1 लाइनअप के पहले 2 फोन के तौर पर लॉन्च होंगे।
  • Flipkart पर Lava Virat V1 के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है।

Lava Virat V1 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Lava

Lava ने घोषणा की है कि Lava Virat V1 5G अगले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। नया आगामी फोन कंपनी की नई Virat लाइनअप का पहला मॉडल होगा। कंपनी ने लॉन्च की तारीख के साथ-साथ डिजाइन और कलर्स के बारे में भी खुलासा कर दिया है। इसके अलावा Virat V1 5G के लिए एक माइक्रोसाइट भारत में लाइव हो गई है। जल्द ही इस स्मार्टफोन के साथ इसका 4G वेरिएंट Lava Virat V1 भी आएगा। दोनों मॉडल में समान डिजाइन है, लेकिन रियर कैमरा मॉड्यूल अलग है। आइए Lava Virat V1 5G  के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Virat V1 सीरीज कब होगी लॉन्च

Advertisement

X पर एक पोस्ट में Lava ने पुष्टि की है कि उसकी नई Lava Virat सीरीज भारत में 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च की जाएगी। भारत में Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G इस लाइनअप के पहले दो फोन के तौर पर लॉन्च होंगे। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Lava Virat V1 के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिससे कंफर्म हुआ है कि यह लाइनअप भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने आने वाले दो स्मार्टफोन के डिजाइन का भी खुलासा किया है। Virat V1 4G में स्क्वाअर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आया है, जिसमें दो कैमरा लेंस हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा यूनिट और एलीईडी फ्लैश होने की पुष्टि हुई है। आगामी स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus जैसा ही है।

Virat V1 5G में थोड़ा अलग रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आया है, जिसमें दो कैमरा लेंस और एक एलईडी फ्लैश है। दोनों फोन में फ्लैट रियर पैनल होगा। हालांकि, 5G मॉडल के रियर हिस्से पर एक अलग पैटर्न होगा। कलर ऑप्शन के मामले में दोनों फोन ब्लू और गोल्ड कलर के ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होंगे। दोनों स्मार्टफोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ-साथ स्पीकर ग्रिल, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और माइक्रोफोन कटआउट भी होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.